संजय राउत ने फडणवीस के मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- गुलाबराव पाटिल ने एकनाथ शिंदे को CM बनाने की दी धमकी

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने गुलाबराव पाटिल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है, फडणवीस के मंत्रिमंडल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोग बैठे हैं। वे किसे खत्म करेंगे? देवेंद्र फडणवीस को?

 
Follow :
संजय राउत का बड़ा दावा, कहा- फडणवीस मंत्रीमंडल में बैठे हैं लॉरेंस गैंग के लोग | Image: Republic

महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर नई बयानबाजी शुरू हो गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) के कैबिनेट मंत्री गुलाबराव पाटिल ने खुलेआम एकनाथ शिंदे को अगला मुख्यमंत्री बता दिया है। उनके इस बयान ने सियासी गलियारों में नई चर्चा को हवा दे दी। जलगांव में हुई दशहरा रैली में मंच से बोलते हुए पाटिल ने कहा, आने वाले दिनों में एकनाथ शिंदे फिर से इस राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। अब उनके इसके बयान पर विपक्षी खेमी से प्रतिक्रिया आई है।

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने गुलाबराव पाटिल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "फडणवीस कैबिनेट के मंत्री ने धमकी दी है कि एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि अगर कोई एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के रास्ते में आता है तो उसे खत्म कर दिया जाएगा।"

फडणवीस मंत्रिमंडल में लॉरेंस गैंग के लोग-संजय राउत

संजय राउत ने कहा, "यह व्यक्ति देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल का सदस्य है। फडणवीस के मंत्रिमंडल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोग बैठे हैं। वे किसे खत्म करेंगे? देवेंद्र फडणवीस को? मुख्यमंत्री को? यह एक धमकी है। अगर गुलाबराव पाटिल ने ऐसी धमकी दी है तो देवेंद्र फडणवीस क्या कर रहे हैं? क्या आप लॉरेंस बिश्नोई गैंग से डरे हुए हैं? आप राज्य के गृह मंत्री हैं। देखिए कि आपके राज्य और आपके मंत्रिमंडल में क्या हो रहा है।"

October 21, 2026

 गुलाबराव पाटिल के किस बयान पर बवाल

बता दें कि जलगांव में हुई दशहरा रैली में मंच से बोलते हुए पाटिल ने कहा था, “मैंने देवी जगदंबा के चरण छूकर प्रार्थना की है कि आने वाले दिनों में एकनाथ शिंदे फिर से इस राज्य के मुख्यमंत्री बनें और हमारे किसानों के जीवन में खुशहाली लाएं। पार्टी को पूरा भरोसा है कि वे फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।” पाटिल ने शिंदे के फैसलों का श्रेय देते हुए कहा कि उन्हों की योजनाओं की वजह से हम विधायक और मंत्री बने।

शिंदे से टकराने वाला बर्बाद हो जाएगा-पाटिल

रैली को संबोधित करते हुए पाटिल ने आगे कहा, ‘एकनाथ शिंदे से टकराने वाला बर्बाद हो जाएगा’। उन्होंने दावा करते हुए कहा, 'शुरुआत में हमारे विधायकों की संख्या कम थी, लेकिन अब हमारे पास 60 विधायक हैं, और MLCs को मिलाकर यह आंकड़ा 73 तक पहुंच गया है। सहयोगी विधायकों को जोड़ लें, तो हमारी संख्या लगभग 85 से 86 हो जाती है। पाटिल के बयान और राउत की प्रतिक्रिया के बाद महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर सत्ता की कुर्सी को लेकर घमासान तेज होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: टाइगर नहीं निशाने पर थे सलमान, जानें शूटर्स को क्यों बदलना पड़ा फैसला

 

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 21 October 2026 at 13:12 IST