अपडेटेड 25 December 2025 at 19:57 IST

BMC चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सियासी उबाल, संजय निरुपम बोले- ठाकरे बंधुओं को खान और पठान चलाता है, वो हम उत्तर भारतीयों से...

Sanjay Nirupam: संजय निरुपम ने उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन पर जमकर हल्ला बोल है। निशान साधते हुए कहा 'ठाकरे बंधुओं को खान और पठान चलाता है और हम उत्तर भारतीयों से नफरत है।'

Follow :  
×

Share


BMC चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सियासी उबाल, संजय निरुपम बोले- ठाकरे बंधुओं को खान और पठान चलाता है | Image: ANI

Sanjay Nirupam: गौरतलब है कि आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) का चुनाव उद्धव और राज ठाकरे ने साथ में लड़ने का ऐलान किया है। एक तरफ मुंबई में नगर निगम चुनाव की सर्गरमी है, तो दूसरी तरफ नेता एक-दूसरे पर जमकर हमला कर रहे हैं। इस बीच शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के नेता संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के गठबंधन पर तीखा महला करते हुए कई गंभीर सवाल पूछे हैं। उन्होंने 'जिहादी मानसिकता' को लेकर भी ठाकरे बंधुओं को घेरने की कोशिश की। निशान साधते हुए कहा 'ठाकरे बंधुओं को खान और पठान चलाता है और हम उत्तर भारतीयों से नफरत है।'

उत्तर भारतीयों से नफरत है-संजय निरुपम

संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा 'ठाकरे बंधुओं को खान और पठान चलाता है और हम उत्तर भारतीयों से नफरत है।' ये पार्टी खान, पठान और जिहादी मानसिकता रखने वाले लोगों को लेकर साथ में उतर रही है। दोनों भाई जिहादियों के जाल में फंस गए हैं, इसलिए उन्हें हिन्दू समाज की एकता तोड़नी है। आज शिवसेना प्रमुख होते तो पूछते, दोनों ने खतना करा लिया है क्या?।'

जिहादियों से ठाकरे बंधुओं ने हाथ मिलाया-संजय निरुपम

संजय निरुपम ने ठाकरे बंधुओं पर निशाना साधते हुए बोला 'ठाकरे बंधुओं को खान और पठान चलाता है और हम उत्तर भारतीयों से नफरत है। हिन्दुओं से नफरत है और जिहादियों से प्रेम हैं। मुंबई में हाउसिंग जिहाद चल रहा है, मुंबई के मुस्लिम बिल्डिर जिहादियों को बसा रहे हैं। उद्धव ठाकुरे चंद वोटों को लिए एंटी हिन्दू होते चले जा रहे हैं। 

15 जनवरी को वोटिंग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव 2026 का ऐलान हो चुका है। BMC की वोटिंग 15 जनवरी को होने वाली और अगले ही दिन 16 जनवरी को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने देश को समर्पित किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल, बोले- अटल जयंती सुशासन उत्सव का दिन, उन्होंने सही मायने में सुशासन को जमीन पर उतारा

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 25 December 2025 at 19:57 IST