यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने 5 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखें LIST
2027 UP Assembly elections: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने 5 उम्मीदवारों में से तीन मुस्लिम को मैदान में उतारा है। लिस्ट में एक महिला भी शामिल है।
- भारत
- 2 min read
2027 UP Assembly elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने 5 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें पार्टी ने तीन मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वहीं, इस लिस्ट में ज्योति लोधी को ललितपुर विधानसभा (226) ललितपुर से महिला उम्मीदवार को उतारा है। सूची के अनुसकर सहारनपुर की बेहट विधानसभा सीट से उमर अली खान, सहारनपुर से आशु मलिक, शामली की कैराना सीट से नाहिद हसन को मैदान में उतारा गया है।
SP की पहली लिस्ट में किस सीट से कौन उम्मीदवार?
समाजवादी पार्टी ने एक्स पर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए पर लिखा "होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान" का नारा भी दिया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार सहारनपुर की बेहट विधानसभा सीट से उमर अली खान, सहारनपुर से आशु मलिक, शामली की कैराना सीट से नाहिद हसन, अमरोहा विधानसभा सीट से महबूब अली और ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है।
यूपी विधानसभा चुनाव 2027-सपा प्रत्याशी
- उमर अली खान, बेहट विधानसभा (01) - सहारनपुर
- आशु मलिक, सहारनपुर विधानसभा (04) - सहारनपुर
- नाहिद हसन, कैराना विधानसभा (08) - शामली
- महबूब अली अमरोहा विधानसभा (41) - अमरोहा
- ज्योति लोधी, ललितपुर विधानसभा (226) - ललितपुर
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 24 November 2026 at 22:21 IST