अपडेटेड 2 March 2025 at 12:00 IST
सांबा में जंग लगी टैंक रोधी बारूदी सुरंग मिली
J&K: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में जंग लगी एक टैंक रोधी बारूदी सुरंग मिली, जिसे बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया।
टैंक रोधी बारूदी सुरंग | Image:
X
J&K: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में जंग लगी एक टैंक रोधी बारूदी सुरंग मिली, जिसे बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
सीमा चौकी तंवर के निकट कमोर गांव में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान एक ग्रामीण ने शनिवार को इस बारूदी सुरंग को देखा।
इसके बाद पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया और नियंत्रित विस्फोट से बारूदी सुरंग को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 2 March 2025 at 12:00 IST