अपडेटेड 1 February 2026 at 08:49 IST
Rule Change: 1 फरवरी से होने जा रहे 5 बड़े बदलाव, पान-मसाला-सिगरेट के शौकीनों को लगेगा झटका... FASTag का नियम भी बदला
1 फरवरी 2026 से पान-मसाला और कमर्शियल LPG सिलेंडर पर एक्स्ट्रा ट्रैक्स लगने जा रहा है, साथ ही FASTag KYC खत्म होना भी बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इसके अलावा भी आज से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। जानें अपकी जेब पर इन बदलाव से कैसे असर पड़ेगा?
Rule Changes February 2026: आज 1 फरवरी 2026 है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं। लेकिन बजट से पहले ही कई बड़े बदलाव भी लागू हो गए हैं। ये बदलाव आम आदमी, व्यापारियों और यात्रियों की जेब पर सीधा असर डाल सकते हैं। आइए जानते हैं आज से लागू हो रहे इन बदलाव के मुताबिक क्या क्या महंगा हो रहा है।
पान-मसाला, सिगरेट और तंबाकू पर एक्स्ट्रा टैक्स
सरकार ने तंबाकू उत्पादों और पान-मसाला पर स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर लगाया है। यह GST क्षतिपूर्ति उपकर की जगह नया उत्पाद शुल्क है। इससे सिगरेट, गुटखा, पान-मसाला महंगे होंगे। यानी आज 1 फरवरी से सिगरेट पीने वालों को ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।
FASTag नियम में बदलाव
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने कार, जीप और वैन के लिए FASTag जारी करते समय KYC वेरिफिकेशन प्रक्रिया खत्म कर दी है। अब बैंक खुद वाहन की डिटेल्स चेक करेंगे। इससे FASTag लेना और इस्तेमाल करना आसान हो गया है।
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ी
सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी आज सुबह से प्रभावी है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कंपनियों पर इसका असर पड़ेगा। नई कीमतों की बात की जाए तो, दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 1740.50 रुपये हो गई है, कोलकाता में 1844.50 रुपये, मुंबई में 1692 रुपये और चेन्नई कमर्शियल LPG सिलेंडर अब 1899.50 रुपये में मिलेगा। राहत की बात है कि घरेलू 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के दाम स्थिर हैं।
हवाई ईंधन (ATF) सस्ता हुआ
एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कटौती हुई है। इससे हवाई यात्रा थोड़ी सस्ती हो सकती है। यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर हुआ है। बड़े शहरों में नई कीमतों की बात की जाए तो, दिल्ली में 91,393.39 रुपये, कोलकाता में 94,445.62 रुपये, मुंबई में 85,474.63 रुपये और चेन्नई में 94,781.99 रुपये हो जाएगी।
फरवरी में 10 दिन बैंक की छुट्टियां
फरवरी की शुरुआत छुट्टी के साथ होगी, RBI की जारी लिस्ट के मुताबिक फरवरी 2026 में करीब 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती जैसे खास दिन भी शामिल हैं। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।
1 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले बदलाव सीधे आम आदमी की जेब, खर्च और प्लानिंग से जुड़े हैं। बजट, टैक्स, गैस,निवेश और सरकारी योजनाएं, हर मोर्चे पर कुछ न कुछ नया देखने को मिलेगा। ऐसे में जरूरी है कि आप इन बदलावों की जानकारी पहले से रखें, ताकि सही फैसला समय पर लिया जा सके।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 1 February 2026 at 08:49 IST