असम: काजीरंगा के निकट गैंडे ने 56 वर्षीय व्यक्ति को मार डाला

असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास मंगलवार को एक गैंडे ने 56 वर्षीय एक व्यक्ति को मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान बिक्रम लोहार के रूप में हुई है।

Follow :  
×

Share


काजीरंगा के निकट गैंडे ने 56 वर्षीय व्यक्ति को मार डाला | Image: Unsplash

असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास मंगलवार को एक गैंडे ने 56 वर्षीय एक व्यक्ति को मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान बिक्रम लोहार के रूप में हुई है। घटना  राष्ट्रीय राजमार्ग 37  की है। 

पुलिस ने बताया कि काजीरंगा के हल्तिखुली-हल्दीबाड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर गैंडे ने लोहार पर हमला किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, गैंडा राष्ट्रीय उद्यान से भटक कर बाहर आ गया था। उसने अचानक व्यक्ति पर हमला कर दिया।

गैंडे के हमले से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बोकाखाट के अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में व्यक्ति को सड़क पर देखा। आनन-फानन में उसे अस्पतास पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: 'महाकुंभ आओ, घर वापसी...', मौलाना शहाबुद्दीन पर बाबा बागेश्वर का पलटवार

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 28 January 2025 at 15:27 IST