मणिपुर में नदियों, झीलों और जल निकायों का पुनरुद्धार किया जा रहा है: मुख्यमंत्री

एन. बीरेन सिंह ने कहा कि राज्य में नदियों, झीलों और जल निकायों का कायाकल्प किया जा रहा है ताकि उनके पारिस्थितिकी तंत्र और आसपास के पर्यावरण की रक्षा की जा सके।

Follow :  
×

Share


Manipur Chief Minister N. Biren Singh | Image: PTI

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को कहा कि राज्य में कई नदियों, झीलों और जल निकायों का कायाकल्प किया जा रहा है ताकि उनके पारिस्थितिकी तंत्र और आसपास के पर्यावरण की रक्षा की जा सके।

इंफाल पश्चिम जिले के कांचीपुर के लीशांग हिडेन में विश्व आद्रभूमि दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि सौंदर्यीकरण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जल निकायों का पुनर्विकास भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "हम आद्रभूमि का संरक्षण और कायाकल्प कर रहे हैं। हम जीवित रहने के लिए प्रकृति पर निर्भर हैं। हम इसकी देखभाल कर रहे हैं। कई आद्रभूमि कायाकल्प (संबंधित परियोजनाएं) वित्तीय सहायता के लिए केंद्रीय मंत्रालय को भेजी गई हैं। कुछ की जिम्मेदारी राज्य सरकार ने ली है।"

इसे भी पढ़ें: टिकैत ने कुंवर प्रणव और उमेश कुमार के बीच विवाद सुलझाने का प्रयास किया

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 2 February 2025 at 17:36 IST