पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न कमांड की कमान

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO, ट्रस्‍ट ने किया नाम का ऐलान

 
Follow :
पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO | Image: Republic

राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO के नाम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को यह जिम्मेदारी मिली है। अब सीईओ के नेतृत्व में ही मंदिर की तमाम व्यवस्था का संचालन होगा। ट्रस्ट के सचिव के निर्देश पर सीओ मंदिर की तमाम गतिविधियों और व्यवस्था का संचालन करेंगे। दरअसल, राम जन्मभूमि मंदिर में दान चोरी का मामला सामने आने के बाद से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे।

भक्तों की आस्था पर प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। इसके बाद ट्रस्ट ने सीओ की नियुक्ति का निर्णय लिया। करीब 2 महीने चली प्रक्रिया के बाद एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला सीईओ नियुक्त किया गया है।

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के बारे में

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न कमांड की कमान संभाली थी। जितेंद्र मिश्रा एयर मार्शल के पद से सेवानिवृत्त हुए और भारतीय वायुसेना के Western Air Command के Air Officer Commanding-in-Chief के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनका वायुसेना करियर दिसंबर 1986 से अप्रैल 2026 तक रहा।

मिश्रा के पास ऑपरेशनल और कमांड से जुड़ा लंबा अनुभव रहा है। वह एयरक्राफ्ट एंड सिस्टम टेस्टिंग एस्टेब्लिशमेंट, 18 विंग और 15 विंग जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं। यही नहीं  इसके अलावा उन्होंने इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ में डिप्टी चीफ ऑपरेशन और  डॉक्ट्रीन, ऑर्गेनाइजेशन एंड ट्रेनिंग से जुड़ी जिम्मेदारी निभाई। उनके सैन्य करियर में Sarvottam Yudh Seva Medal (SYSM), Ati Vishisht Seva Medal (AVSM) और Vishisht Seva Medal (VSM) जैसे महत्वपूर्ण सम्मान शामिल हैं।. .

इसे भी पढ़ें- गर्भपात का दबाव, किडनैप, मारपीट फिर पेड़ में बांधकर जिंदा जलाया... पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की मौत; मां ने किए बड़े खुलासे

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 2 September 2026 at 16:35 IST