Republic Summit 2026: रिपब्लिक का मंच तैयार, आज जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, PM मोदी होंगे चीफ गेस्ट; कौन-कौन होगा शामिल?
आज, 22 जून को रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क Republic Summit 2026 का आयोजन करने जा रहा है। "ग्रेट पावर इंडिया: नेशन फर्स्ट" थीम वाले कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के मशहूर ताज पैलेस में किया जाएगा।
- भारत
- 3 min read
Republic Summit 2026: इंतजार की घड़ियां बस खत्म होने वाली है। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क आज, 22 जून को Republic Summit 2026 का आयोजन करने के लिए एकदम तैयार है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। उनके अलावा राजनीति से लेकर मनोरंजन, व्यापार समेत अलग-अलग क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां भी शिरकत करेंगी। "ग्रेट पावर इंडिया: नेशन फर्स्ट" थीम वाले कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के मशहूर ताज पैलेस में किया जाएगा।
समिट में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, आंध्र प्रदेश सरकार में मानव संसाधन विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश शामिल होंगे।
कौन-कौन होगा शामिल?
रिपब्लिक समिट 2026 में मनोरंजन जगत की कई हस्तियां भी शिरकत करेंगी। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर, गायक और संगीतकार पद्म श्री हरिहरन, अभिनेता राम चरण, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक और एक्ट्रेस संविका भी शामिल होंगी।
शिक्षा जगत
- प्रोफेसर वी. कामाकोटी, डायरेक्टर, IIT मद्रास
- राजनीतिक और प्रशासनिक नेता
इंडस्ट्री के नेता और इनोवेटर
- श्रीधर वेम्बू, को-फाउंडर और चीफ साइंटिस्ट, जोहो कॉर्प
- सुदर्शन वेणु, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, TVS मोटर कंपनी
- संदीप सिक्का, MD और CEO, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड
- अमित कल्याणी, वाइस चेयरमैन और MD, भारत फोर्ज
- पुनीत कौरा, MD और CEO, सैमटेल एवियोनिक्स
- निलेश शाह, MD, कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड
- विजय शर्मा, डायरेक्टर, कॉर्पोरेट अफेयर्स, जिंदल स्टेनलेस
- मयंक अग्रवाल, CEO, गैलेंट ग्रुप
विचारक
- एस. गुरुमूर्ति, एडिटर, तुगलक
- सीमा सिंह, मेघाश्रेय, NGO
विचारक नेता
- एस. गुरुमूर्ति, संपादक, तुगलक
- सीमा सिंह, मेघाश्रय, एनजीओ
रिपब्लिक समिट ने उच्च-स्तरीय चर्चा के लिए भारत के सबसे प्रभावशाली सालाना मंचों में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। 2026 का यह एडिशन भारत की ग्लोबल यात्रा के एक निर्णायक मोड़ पर हो रहा है, जिसकी खासियतें हैं मजबूत आर्थिक प्रदर्शन, रणनीतिक व्यापारिक साझेदारी, तकनीकी नेतृत्व और संस्थागत उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता।
जैसे-जैसे भारत "राष्ट्र प्रथम" के सिद्धांतों से प्रेरित होकर एक प्रभावशाली वैश्विक शक्ति के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है, 'रिपब्लिक समिट 2026' इस विजन को सामने रखने और आगे की राह तय करने के लिए एक अहम मंच साबित होगा।
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए देखें: https://summit.republicworld.com/
Presented By: RP-संजीव गोयनका ग्रुप | Co-Presented By: ZOHO और TVS मोटर कंपनी | Powered By: सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी | Co-Powered By: कल्याणी, सैमटेल एवियोनिक्स, रविन ग्रुप और मेघाश्रे | State Partners: UP सरकार, हरियाणा सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और असम सरकार | Housing Partner: गौर्स | Prayer Partner: साइकिल अगरबत्ती | Skincare Partner: डॉ. राशेल | Knowledge Partner: शारदा यूनिवर्सिटी | Stainless Partner: JSL | Vision Partner: एल्कोन | Special Partners: संस्कृति यूनिवर्सिटी, गैलेंट, पान बहार, कृष्णाज आयुर्वेद, बैकबे, वाघ बकरी, फर्नस एन पेटल्स, नंदिनी और मैसूर सैंडल्स | सेलिब्रेशन पार्टनर: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (@ABDL_India)
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 22 June 2026 at 07:15 IST