अपडेटेड 26 January 2025 at 12:09 IST
Republic Day Parade: ब्रह्मोस मिसाइल से पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर तक... जब दुनिया ने देखा भारतीय सेना का पराक्रम
Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस की परेड में रविवार को भारतीय सेना का पराक्रम देखने को मिल रहा है जिसमें कई घातक हथियारों का प्रदर्शन किया गया।
Republic Day Parade 2025: भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड सुबह 10:30 बजे शुरू हो चुकी है। इस परेड में भारतीय सेना का पराक्रम देखने को मिल रहा है जिसमें कई घातक हथियारों का प्रदर्शन किया गया।
गणतंत्र दिवस की परेड में रविवार को भारतीय सेना ने अपनी शक्ति का जोरदार प्रदर्शन किया है। इस बार की थीम "स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास" है, जो भारतीय संविधान के लागू होने के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।
गणतंत्र दिवस की परेड में दिखा भारतीय सेना का पराक्रम
गणतंत्र दिवस वाले दिन कर्तव्य पथ पर आज सुबह टी-90 भीष्म टैंक, नाग मिसाइल, बीएम-21 अग्निबाण, ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल, पिनाका मल्टी-लॉन्चर रॉकेट सिस्टम,122 मिमी मल्टीपल बैरल रॉकेट लॉन्चर और आकाश मिसाइल सिस्टम सहित कई आधुनिक हथियार दिखाए गए। इसके अलावा, लाइट स्पेशलिस्ट वाहन (बजरंग) और वाहन पर लगे पैदल सेना मोर्टार सिस्टम (ऐरावत) को भी दिखाया गया। आज पूरी दुनिया ने भारत की ताकत देखी।
इसके अलावा, 76वें गणतंत्र दिवस की परेड में डीआरडीओ की झांकी 'रक्षा कवच' ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया। भारतीय तटरक्षक बल की झांकी भी देखने लायक थी। परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने भी हिस्सा लिया जो एक मजबूत ‘आत्मनिर्भर’ नौसेना को दिखाता है और भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने और हजारों मील तक भारत की समुद्री शक्ति का प्रदर्शन करने में सक्षम है।
‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ थीम पर परेड
गौरतलब है कि आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस की परेड सुबह 10:30 बजे से शुरू हो चुकी है। दिल्ली में विजय चौक से शुरू होकर परेड कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी। इस बार थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ रखी गई है। गणतंत्र दिवस के समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 26 January 2025 at 12:08 IST