अपडेटेड 25 September 2024 at 23:06 IST
Red Alert: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से घर रहने की अपील;गुरुवार को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
Red Alert Mumbai: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए 25 सितंबर की सुबह से 26 सितंबर 2024, सुबह 8:30 बजे तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
Red Alert Mumbai : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए 25 सितंबर की सुबह से 26 सितंबर 2024, सुबह 8:30 बजे तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में गुरुवार, 26 सितंबर को छुट्टी की घोषणा की है, ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
BMC प्रशासन ने मुंबईवासियों से अपील की है कि वे खराब मौसम के चलते केवल अत्यधिक आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। तेज़ बारिश से जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना है। अधिकारियों ने नागरिकों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मुंबई और पड़ोसी जिलों में रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और उसके आसपास के जिलों में भी रेड अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है, जो गुरुवार सुबह तक जारी रह सकता है। साथ ही, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।
तटीय इलाकों में जारी ऑरेंज अलर्ट
विभाग ने पालघर और सिंधुदुर्ग के तटीय इलाकों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जहां भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना है। बतादें भारी बारिश के कारण मुंबई के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। मुलुंड और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, जिससे यातायात बाधित हो गया है। सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है। मुंबई की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी देरी से चल रही हैं।
हवाई यातायात पर भी बारिश का असर
इस बारिश का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। मुंबई आ रहीं दो उड़ानों का रूट बदलकर उन्हें दूसरे शहरों में उतारना पड़ा और कई उड़ानें मंजूरी का इंतजार करती रहीं। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने और आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 25 September 2024 at 22:55 IST