राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026: रिपब्लिक पर सजेगा राष्ट्र निर्माण के संकल्प का महामंच, राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक के दिग्गज करेंगे शिरकत

28 अक्टूबर 2026 को देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित ली मेरिडियन होटल में रिपब्लिक भारत का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' आयोजित होने जा रहा है।

 
Follow :
राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026 | Image: Republic

28 अक्टूबर 2026 को देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित ली मेरिडियन होटल में रिपब्लिक भारत का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' आयोजित होने जा रहा है। यह मंच देश की राजनीति, संस्कृति, कूटनीति और विकास के मुद्दों पर सबसे बड़ा वैचारिक मंथन साबित होगा, जहां देश के शीर्ष नेतृत्व और प्रबुद्ध विचारक एक छत के नीचे जुटेंगे।

'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' में परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, स्मृति ईरानी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विभिन्न राजनीतिक दल के तेज तरार्र प्रवक्ता, युवा छात्र नेता, हनुमान अंश फिल्म के स्टार कास्ट समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हो रहे हैं। 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को समर्पित इस भव्य आयोजन को देश के कई दिग्गज और प्रतिष्ठित ब्रांड्स का मजबूत सहयोग प्राप्त हुआ है।

इस प्रतिष्ठित सम्मेलन के मुख्य प्रायोजक रियल एस्टेट, इन्फ्रा और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Aspect है, जबकि सह-प्रायोजक के रूप में रिन्यूबल एनर्जी क्षेत्र की कंपनी Avaada अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सम्मेलन की ऊर्जा और गति को रफ्तार देने के लिए TVS  पार्टनर के रूप में जुड़ा है। टीवीएस (TVS) अपनी बेहतरीन तकनीक, विश्वसनीयता और भारत के कोने-कोने तक अपनी मजबूत पहुंच के लिए जाना जाता है, जो राष्ट्र की प्रगति और गतिशीलता का एक अहम प्रतीक है।

इस सम्मेलन में टीवीएस की यह प्रमुख भागीदारी देश के विकास में कॉरपोरेट जगत के सशक्त योगदान को दर्शाती है। रिपब्लिक भारत का राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन  Co-Powered by PNG Jewellers और Driven by Hyundai Bayon पार्टनर के रूप में समर्थन दे रहे हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान रखने वाले Suwasthi और Campus 'Special Partner' के रूप में शामिल हैं। वहीं, देश के दो प्रमुख राज्य—उत्तराखंड सरकार और मध्यप्रदेश सरकार इस सम्मेलन के State Partner हैं, जो इस आयोजन के विजन को और व्यापक बनाते हैं। 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' विचारों के इस महाकुंभ के जरिए नए भारत के संकल्प को एक नई दिशा देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इसे भी पढ़ें- 'मौत का गुटखा'! बालकनी में थूकने पहुंचा 60 साल का बुजुर्ग; 11 हजार वोल्ट की लाइन से लगा करंट; छज्जे से झूलती मिली लाश
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 27 October 2026 at 16:52 IST