अपडेटेड 29 March 2025 at 17:13 IST

राणा सांगा विवाद में कूदे बरेली के मौलाना तौकीर रजा, वीर सावरकर पर भी विवादित बयान; ईद के बाद धरने का ऐलान

तौकीर रजा अपने बयानों के चलते अक्सर विवादों में रहते हैं। कुछ इसी तरह उन्होंने राणा सांगा मुद्दे पर विवाद को तूल देने का काम कर दिया है।

Follow :  
×

Share


maulana tauqeer raza | Image: r bharat

Rana Sanga Controversy: मेवाड़ के राजा राणा सांगा पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल के बयान को लेकर पहले से विवाद है। इस विवाद में अब बरेली के मौलाना तौकीर रजा भी कूद पड़े हैं। तौकीर रजा ने राणा सांगा को लेकर खुद विवादित बयान दिया है। मौलाना ने वीर सावरकर को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यही नहीं तौकीर रजा ने ईद के बाद संभल में धरना देने का ऐलान भी कर दिया है।

तौकीर रजा अपने बयानों के चलते अक्सर विवादों में रहते हैं। कुछ इसी तरह उन्होंने राणा सांगा मुद्दे पर विवाद को तूल देने का काम कर दिया है। अपने बयान में तौकीर रजा ने कहा- 'राणा सांगा ने देश के साथ गद्दारी की।' यहां तौकीर रजा बाबर की प्रशंसा करते दिखे। उन्होंने कहा कि 'बाबर ने हिंदुस्तान पर कभी हमला नहीं किया था। बाबर ने इब्राहिम लोधी पर हमला किया था, राणा सांगा के कहने पर। राणा सांगा ने धोखा दिया था कि आप दिल्ली पर दबाव बनाओ और हम आगरा की तरफ से दबाव बनाते हैं। राणा सांगा की कोशिश ये थी कि बाबर यहां आए और हमला किया। राणा सांगा ने जो वादा किया था, उसको लेकर उन्होंने वादाखिलाफी भी की।' फिर प्रशंसा करते हुए तौकीर रजा ने कहा कि बाबर यहां हिंदुओं के खिलाफ नहीं आया था, हिंदुस्तान के खिलाफ नहीं आया था।

इस बार ईद पर नए कपड़े नहीं पहनेंगे- तौकीर रजा

नागपुर की हिंसा को लेकर तौकीर रजा ने सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कब्र तोड़ने के लिए कुछ लोग निकलते हैं। पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं करती है, बल्कि मुसलमानों को मारा-पीटा जाता है और गिरफ्तारियां की जाती हैं। इसी दौरान तौकीर रजा ने संभल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संभल जैसा माहौल पूरे देश में है। इन हालात में ईद आई है। ईद एक महीने के रोजों का इनाम है और खुशियों का मौका है। तौकीर रजा ने कहा कि इस बार हम ईद सादगी के साथ मनाएंगे। नए कपड़े नहीं पहने जाएंगे, क्योंकि हमारे बच्चों का कत्ल हुआ है। हमारे बच्चों की गिरफ्तारी हुई है। ऐसे में हम उनके गम में बराबर शरीक होने के लिए हम नए कपड़े नहीं पहनेंगे।

संभल सीओ को लेकर तौकीर रजा ने कहा कि ये पुलिस अधिकारी देश का माहौल बिगाड़ने का काम कर रहा है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, ये सबके बड़ी भयानक बात है। सभी मुस्लिम सांसदों को वहां जाना चाहिए था। तौकीर रजा ने कहा कि मुस्लिम सांसदों को संभल में तब तक बैठना चाहिए था, जब तक वो अधिकारी ना हटाया जाए। इसी बीच मौलाना तौकीर रजा ने संभल जाने की बात कही और ईद के बाद धरना देने का ऐलान किया। अपने बयान में तौकीर रजा ने ये भी कहा कि वीर सावरकर ने 60 रुपये में अंग्रेजों को देश बेचा था।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी ‘भारत को बदनाम करने वाले समूह’ का हिस्सा बन गयी हैं: भाजपा

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 29 March 2025 at 16:57 IST