ममता बनर्जी ‘भारत को बदनाम करने वाले समूह’ का हिस्सा बन गयी हैं: भाजपा

गौरव भाटिया ने आरोप लगाया, ‘‘यह दर्शाता है कि यदि भारत की छवि खराब हुई है तो यह आपके (ममता बनर्जी के) कुकृत्यों के कारण है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mamata Banerjee
Mamata Banerjee | Image: X

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ब्रिटेन के केलॉग कॉलेज में उनके भाषण के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर निशाना साधा और उन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ ‘‘भारत को बदनाम करने वाले समूह’’ का हिस्सा बनने का आरोप लगाया।

बनर्जी को अपने भाषण के दौरान विरोध और व्यवधान का सामना करना पड़ा, क्योंकि श्रोताओं के एक वर्ग ने उनसे आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या मामले समेत पश्चिम बंगाल के विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे थे।

भाजपा के आरोप पर तृणमूल कांग्रेस या बनर्जी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं ने उनसे तीखे सवाल पूछकर उन्हें आईना दिखाया, जिनमें आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा के बलात्कार और हत्या मामले से संबंधित सवाल भी शामिल था।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी ‘क्लीन बोल्ड’ हो गईं।’’

भाटिया ने पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या मामले के कारण भारत की बदनामी के लिए बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया।

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह दर्शाता है कि यदि भारत की छवि खराब हुई है तो यह आपके (ममता बनर्जी के) कुकृत्यों के कारण है। यदि आपके राज्य में किसी महिला के साथ बलात्कार होता है तो इसकी गूंज विदेश तक पहुंचती है।’’

भाटिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था की अनुमानित वृद्धि पर बनर्जी की टिप्पणियों की भी आलोचना की और उन पर इन ‘‘वैश्विक अनुमानों’’ से ‘भिन्न’ रूख अपनाकर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

उन्होंने कहा,‘‘ममता बनर्जी संशय में थीं। उनका मानना ​​था कि भारत के लिए यह संभव नहीं है।’’

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मीडिया में भारत विरोधी सुर्खियां बटोरने और भारत में विदेशी निवेशकों का भरोसा तोड़ने के लिए इस तरह की टिप्पणी की है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ऐसा लगता है कि राहुल गांधी उनके गुरु हैं। यह मंडली ‘भारत बदनाम करो मंडली’ बन गई है।’’

भाटिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी जब विदेश जाते हैं तो अपनी टिप्पणियों से भारत को बदनाम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: 'नरेंद्र मोदी बिल के जरिए हमारे सीनों पर गोली...', Owaisi का भड़काऊ बयान

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड