रक्षाबंधन पर दिखा BJP का Gen-Z कनेक्शन, पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम योगी से लेकर भाजपा के इन बड़े नेताओं ने बच्चों से बंधवाई राखी, दिए ये संदेश

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद बीजेपी का युवाओं (Gen-Z) और बच्चों (Gen-Alpha) पर खासा फोकस है। गुरुवार को रक्षाबंधन के मौके पर ये साफ तौर पर नजर आया।

 
Follow :
रक्षाबंधन पर दिखा BJP का Gen-Z कनेक्शन, पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम योगी से लेकर भाजपा के इन बड़े नेताओं ने बच्चों से बंधवाई राखी | Image: X

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद बीजेपी का युवाओं (Gen-Z) और बच्चों (Gen-Alpha) पर खासा फोकस है। गुरुवार को रक्षाबंधन के मौके पर ये साफ तौर पर नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अलग-अलग राज्यों के बीजेपी के वरीष्‍ठ नेता भी राखी के मौके पर बच्चों से राखी बंधवाते नजर आए। इसकी तस्वीरें भी नेताओं ने सोशल मीडिया पर साझा की।

यूं तो पीएम मोदी पहले भी बच्चों से राखी बंधवाते थे, लेकिन इस बार भाजपा के कई और नेताओं ने भी राखी के मौके पर बच्चों तक संपर्क बढ़ाने की कोशिश की। इसे भाजपा की नई रणनीति का एक हिस्सा माना जा रहा है।

पीएम मोदी ने बंधवाई बच्चों से राखी

प्रधानमंत्री मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान बच्चों ने उन्हें राखी बांधी. पीएम मोदी ने इस मुलाकात के कुछ यादगार पल सोशल मीडिया पर साझा किए। तस्वीरों में बच्चों के साथ उनका सहज अंदाज दिखाई दिया। प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, '7, लोक कल्याण मार्ग पर रक्षाबंधन समारोह के कुछ यादगार पल,' उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार स्नेह और सद्भाव के रिश्तों को और मजबूत करेगा तथा सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा।

August 28, 2026

अमित शाह ने मधुमेह पीड़ितों से बंधवाई राखी

रक्षाबंधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक रूप देखने को मिला। अमित शाह ने रक्षाबंधन के अवसर पर टाइप-1 मधुमेह (Type-1 Diabetes) से पीड़ित विशेष बच्चियों के साथ राखी का त्योहार मनाया। यह आयोजन न केवल सादगी की मिसाल था, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता का एक अनूठा संदेश भी दे रहा था।

कार्यक्रम के दौरान जब टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित छोटी-छोटी बच्चियां केंद्रीय गृह मंत्री को राखी बांधने पहुंचीं, तो वहां का माहौल बेहद आत्मीय हो गया। इन बच्चियों ने पारंपरिक तरीके से गृह मंत्री की कलाई पर राखी बांधी, उनका तिलक किया और मुंह मीठा कराया। इस दौरान गृह मंत्री ने भी पूरी स्नेहिल भावना के साथ बच्चियों को आशीर्वाद दिया और उन्हें उपहार प्रदान किए।

सीएम योगी ने आयोजित किया 'स्नेहबंधन' कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रक्षाबंधन का त्योहार बच्चों के साथ मनाया। लखनऊ में आयोजित 'स्नेहबंधन' कार्यक्रम में बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया।

August 28, 2026

कार्यक्रम की तस्वीरों में त्योहार का उत्साह साफ नजर आया। मुख्यमंत्री ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस खास मौके की झलक साझा की। रक्षाबंधन पर आयोजित यह कार्यक्रम सिर्फ रस्म तक सीमित नहीं रहा। बच्चों और मुख्यमंत्री के बीच बातचीत और राखी बांधने के इन पलों ने इसे एक भावनात्मक अवसर बना दिया।

राजनाथ सिंह-रवींद्र चव्हाण ने भी बंधवाई राखी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को NCC कैडेट्स और स्कूली छात्रों ने बांधी राखी। रक्षाबंधन के पावन मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने NCC कैडेट्स और स्कूली छात्रों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। 



बच्चों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी। इस खास पल में स्नेह, सम्मान और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

वहीं भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कल्याण-डोंबिवली स्कूल और कॉलेज की छात्राओं से राखी बंधवाई। इस अवसर पर रवींद्र चव्हाण ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राखी के धागे में पिरोया बहनों का निश्छल प्रेम, मासूम मुस्कुराते चेहरे, आंखों में बसे सपने और अपनत्व की आत्मीयता… आज हर राखी ने मन को एक अलग ही गर्माहट दी। डोंबिवली की ऐसी अनेक छोटी बहनों ने प्रेमपूर्वक मेरी कलाई पर राखी बांधी।

क्‍या बोले रवींद्र चव्हाण

इस मौके पर रवींद्र चव्हाण ने कहा, ''राखी के धागे में बहनों का निश्छल प्रेम, उनकी मुस्कान, आंखों में बसे सपने और अपनत्व की भावना जुड़ी है। डोंबिवली की कई छोटी बहनों ने प्रेमपूर्वक उनकी कलाई पर राखी बांधी और इन भावुक क्षणों ने रक्षाबंधन के रिश्ते की वास्तविक समृद्धि का अनुभव कराया।''

August 28, 2026

वींद्र चव्हाण ने आगे कहा कि कई बहनें उम्र में छोटी हैं, लेकिन उनके सपने बहुत बड़े हैं। वे अपने सपनों को उड़ान दे सकें, आत्मनिर्भर बन सकें और जीवन का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें, इसके लिए उनकी यात्रा में अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव योगदान देते रहना उनका संकल्प है।

इसे भी पढ़ें- BJP चीफ नितिन नबीन ने इन 3 सांसदों को जमकर फटकारा, मांगा जवाब; पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की शोक सभा में हुए थे शामिल
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 29 August 2026 at 15:19 IST