जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी, हादसे में 16 लोग घायल; रेस्क्यू जारी
राजौरी के तंदवाल में यात्रियों से भरी मेटाडोर बस अचानक सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि मौके पर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर सभी को बस से बाहर निकाला, इस दौरान 16 लोगों को चोटें लगीं, सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 2 min read
Rajouri Accident: सोमवार (8 जून) को जम्मू-राजौरी-पुंछ नेशनल हाइवे पर एक बस हादसे का शिकार हो गई। राजौरी के तंदवाल में यात्रियों से भरी एक मेटाडोर बस (कैंटर बस) बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलट गई। इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बस नंबर JK11A-071 तंदवाल के पास पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही की स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला।
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, सभी घायलों की स्थिति स्थिर है और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।
हादसे की जांच की जाएगी
शुरुआती जांच में वाहन के नियंत्रण खोने की वजह से हादसा हुआ होगा ऐसा संभव है। हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। राजौरी में सड़क हादसों को लेकर पहले भी चिंता जताई जाती रही है। इस इलाके में घुमावदार सड़कें और खराब मौसम अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। प्रशासन ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 8 June 2026 at 14:09 IST