राजस्थान : बेटे के साथ कुंड में कूदी महिला, पति ने पीया कीटनाशक
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भिरानी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने बेटे के साथ कुंड में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
- भारत
- 1 min read
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भिरानी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने बेटे के साथ कुंड में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, बाद में महिला के पति ने कीटनाशक पी लिया जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
भिरानी के थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि रविवार को शेरडा गांव में सोनिया (35) ने अपने बेटे मयंक (08) के साथ कुंड में कूदकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद महिला के पति प्रीतम (38) ने भी खेत में कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पति और पत्नी के बीच विवाद के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें: रणवीर अल्लाहबादिया का वल्गर कमेंट निकला कॉपी-पेस्ट!
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 10 February 2025 at 19:57 IST