अपडेटेड 28 February 2025 at 18:41 IST

राजस्थान लव जिहाद मामले में 13 गिरफ्तार, करीब 30 नाबालिग हिंदू लड़कियों पर थी नजर...रिमांड पर पूर्व पार्षद हकीम

राजस्थान लव जिहाद मामले में अबतक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 30 हिंदू लड़कियों को ब्लैकमेल करने को लेकर पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी को रिमांड पर भेजा गया।

Follow :  
×

Share


राजस्थान में हिंदू बच्चियों को ब्‍लैकमेल कर धर्मातरण का खेल। | Image: PIxabay

राजस्थान के बिजयनगर ब्लैकमेल कांड में अबतक 13 गिरफ्तार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी को पुलिस ने रिमांड पर भेज दिया गया है। ब्यावर जिले के बिजयनगर ब्लैकमेल कांड के मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी। पुलिस ने फरार चल रहे कैफे संचालक को कर्नाटक से गिरफ्तार किया।

कैफे के संचालक को आज शाम तक पुलिस बिजयनगर लेकर पहुंचेगी। मामले में पुलिस ने अब तक 13 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन 13 आरोपियों में से 3 नाबालिग भी शामिल हैं। मामले में पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट द्वारा जेल भेजा गया है। इसके साथ ही पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी पुलिस रिमांड पर है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

'दलित लड़की 10 लाख... ब्राह्मण लड़की 20 लाख...'

शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी जब नाबालिक लड़कियों को गाड़ियों में घुमाते थे, उस दौरान फोन पर बात किया करते थे। फोन पर बातचीत में वो दलित लड़की का रेट 10 लाख, ब्राह्मण लड़की का रेट 20 लाख...इस तरह की बातें करते थे। साजिश की शिकार नाबालिक बच्ची ने खुद ये बात बताई है। करीब 30 से ज्यादा हिंदू लड़कियों को यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के मामले में फंसाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ। ये सभी आरोपी एक ही प्राइवेट स्कूल की लड़कियों को फंसाने का काम करते थे।

मजदूरी करने वाले मुस्लिम लड़कों के पास थे बड़ी गाड़ियां और महंगे फोन

मुस्लिम युवक मजदूरी का काम करते थे, लेकिन उनके पास महंगे-महंगे iPhone, बड़ी-बड़ी गाड़ियां होती थी। सवाल ये उठता है कि आखिर मजदूरी करने वाले लड़कों के पास ये सब कहां से आता था? हालांकि, ये जांच का विषय है और पुलिस इस मामले में जांच करेगी।

कैफे के अंदर लड़कियों को किया जाता था ब्लैकमेल

रिपब्लिक भारत की टीम वहां पहुंची जहां पर ये सभी मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को फंसा कर लाते थे। उन्हें कैफे के अंदर उनके साथ गलत हरकत करते थे। और फिर वहीं पर वह उनका वीडियो भी बनाए जाते थे। कैफे के अंदर उन्हें ब्लैकमेल भी किया जाता था..और कहा जाता था कि आप और लड़कियों को जाल में फांसाओ।

इसे भी पढ़ें: बंगाल के नेता प्रतिपक्ष ने ज्ञानेश कुमार पर ममता की टिप्पणी को लेकर निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 28 February 2025 at 18:41 IST