Pali News: पटाखों की चिंगारी से उजड़ा परिवार, कांग्रेस पार्षद और पति की मौत; बचाने गया भाई भी बुरी तरह झुलसा

पाली जिले के फालना कस्बे में पटाखों की दुकान में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में खुडाला-फालना नगर पालिका के वार्ड संख्या 23 की कांग्रेस पार्षद उषा पूनमिया और उनके पति प्रकाश पूनमिया की मौत हो गई।

 
Follow :

Rajasthan: राजस्थान के पाली जिले के फालना कस्बे में दीपावली की रात एक पटाखे की दुकान में लगी भीषण आग से कांग्रेस पार्षद उषा पूनमिया और उनके पति प्रकाश पूनमिया की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात पटाखे छोड़ने से निकली चिंगारी दुकान तक पहुंच गई। इसके बाद दुकान में रखे पटाखों ने आग पकड़ ली और इसने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में खुडाला-फालना नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 की कांग्रेस पार्षद उषा पूनमिया और उनके पति प्रकाश पूनमिया की मौत हो गई।

सुबह 5 बजे पति-पत्नी के शव बरामद

बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस दौरान आसपास की दो और दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल और प्रशासन की टीमों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह आग पर काबू पाया। सोमवार सुबह करीब 5 बजे अंडरग्राउंड से दोनों पति-पत्नी के शव बरामद किए गए।

बड़े भाई को जोधपुर किया गया रेफर

इस भयावह हादसे में उनके बड़े भाई गौतम चंद पूनमिया भी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया है।

मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां

दीपावली के जश्न के बीच हुई इस दर्दनाक घटना ने फालना कस्बे को झकझोर कर रख दिया है। इससे पूरे क्षेत्र और स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है। त्योहार की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं और इस अप्रत्याशित हादसे ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है, जिसके कारण पूरे कस्बे में सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें: दीपावली मनाने गांव लौट रहा था परिवार, तभी अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार; पति-पत्नी समेत 4 की मौत

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 9 November 2026 at 12:43 IST