Rajasthan: झोपड़ी में आग लगने से 5 महीने के बच्चे की मौत
राजस्थान के पाली जिले में शनिवार को एक झोपडी में आग लगने से पांच महीने के बच्चे की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read
Rajasthan: झोपड़ी में आग लगने से 5 महीने के बच्चे की मौत | Image:
Pixabay
राजस्थान के पाली जिले में शनिवार को एक झोपडी में आग लगने से पांच महीने के बच्चे की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नाना थाना प्रभारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि जिस समय झोपड़ी में आग लगी, उस वक्त बच्चे के माता-पिता खेत में काम पर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि हादसे में पांच महीने के बच्चे मनोज की मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि..
अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 22 March 2025 at 22:08 IST