LIVE BLOG

KKR vs RCB Live Score: आईपीएल 2025 में आरसीबी की धमाकेदार शुरुआत, कोलकाता को 7 विकेट से रौंदा, कोहली का नाबाद अर्धशतक

KKR vs RCB Live Updates IPL 2025: आईपीएल 2025 का पहला टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने जीत लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ये मुकाबला ईडन गार्डन मैदान पर खेला जा रहा है।

Follow : Google News Icon  
KKR vs RCB IPL 2025 Live Score
KKR vs RCB IPL 2025 Live Score | Image: X

KKR vs RCB Live Updates IPL 2025: आईपीएल 2025 का पहला टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने जीत लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ये मुकाबला ईडन गार्डन मैदान पर खेला जा रहा है।
 


KKR vs RCB Live Score: बेंगलुरू की धमाकेदार जीत

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की है। ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में RCB ने KKR को 7 विकेट से रौंदकर इस सीजन में पहली जीत हासिल की। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। RCB के लिए अपना पहला मैच खेल रहे फिलिप साल्ट ने 31 गेंदों पर 56 रन की विस्फोटक पारी खेली।


KKR vs RCB Live Score: कोलकाता ने बनाए 174 रन

आईपीएल 2025 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से हो रहा है। ईडन गार्डन मैदान पर खेले जा रहे मैच में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 174 रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 31 गेंदों पर 56 रनों की दमदार पारी खेली। सुनील नारायण ने भी 26 गेनो पर 44 रन बनाए। RCB की तरफ से क्रुणाल पांड्या ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए।


Advertisement

KKR vs RCB Live Score: रहाणे 56 रन बनाकर आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स का दूसरा विकेट गिरा। कप्तान अजिंक्य रहाणे 31 गेंदों पर 56 रन बनाने के बाद आउट हुए। 


KKR vs RCB Live Score: कोलकाता को पहला झटका

आईपीएल 2025 के पहले ओवर में ही ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला। KKR के ओपनर क्विंटन डी कॉक ने पहले चौका जड़ा, फिर उनका आसान कैच छूटा, लेकिन अंतिम गेंद पर जोश हेजलवुड ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई।


Advertisement

KKR vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

RCB की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल

KKR की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती


KKR vs RCB Live Score: बेंगलुरू ने जीता टॉस

आईपीएल 2025 का पहला टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने जीत लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ये मुकाबला ईडन गार्डन मैदान पर खेला जा रहा है।


KKR vs RCB Live Score: ओपनिंग सेरेमनी की धमाकेदार शुरुआत

आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह में मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल सुरों के जादू से ईडन गार्डन स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस का दिल जीत रही हैं।


KKR vs RCB Live Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

आईपीएल 2025 का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मैच से होगा। ये मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड यानि ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। RCB बनाम KKR मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। 


KKR vs RCB Weather Updates: कोलकाता में मौसम साफ

कोलकाता से फैंस के लिए खुशी की खबर सामने आई है। KKR बनाम RCB मैच पर बारिश का खतरा को बरकरार है, लेकिन जो ताजा तस्वीरें सामने आई है उसके बारे में जानकर क्रिकेट प्रेमी को राहत मिलेगी। फिलहाल कोलकाता में धूप खिली हुई है और ऐसा लग रहा है कि मैच के दौरान मौसम विलेन नहीं बनेगी।


KKR vs RCB Live Score: कोलकाता की संभावित प्लेइंग इलेवन

KKR की संभावित प्लेइंग इलेवन: सुनील नरेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा

इम्पैक्ट खिलाड़ी: वरुण चक्रवर्ती


KKR vs RCB Live Score: बेंगलुरू की संभावित प्लेइंग इलेवन

RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल

इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश शर्मा/रसिख दार सलाम


KKR vs RCB Live Score: कोलकाता और बेंगलुरू की टीम

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज़, मनीष पांडे, मोइन अली, एनरिक नॉर्टजे, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, मयंक मारकंडे, चेतन सकारिया, लवनिथ सिसौदिया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, रसिख दार सलाम, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, सुयश शर्मा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह


KKR vs RCB Live Score: कोलकाता बनाम बेंगलुरू मैच से आईपीएल का आगाज

आईपीएल 2025 के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। ये मुकाबला ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। RCB बनाम KKR के बीच मैच से पहले बॉलीवुड जगत के कई बड़े सितारे ओपनिंग सेरेमनी में जलवा बिखेरेंगे। आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह में मशहूर गायिका श्रेया घोषाल शामिल होंगी। उनके साथ पंजाबी संगीत उद्योग की युवा सनसनी करण औजला और अभिनेत्री दिशा पटानी भी धूम मचाएंगी। आईपीएल 2025 का उद्घाटन समारोह शनिवार को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होगा। 

Published By :
Ritesh Kumar

पब्लिश्ड