अपडेटेड 18 March 2025 at 22:44 IST
Rajasthan: कई इलाकों में हल्की बारिश की आशंका, मौसम केंद्र ने दी जानकारी
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी।
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी। केंद्र के अनुसार एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 मार्च को राज्य के उत्तरी भागों में एक बार पुनः बादल छाए रहने एवं मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर एवं भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है एवं तेज हवाएं चल सकती हैं।
केंद्र का कहना है कि…
केंद्र का कहना है कि 21 मार्च से अधिकतर भागों में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इसके अनुसार आगामी दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान दो-तीन डिग्री बढ़ सकती है। राज्य में मंगलवार को अधिकतम तापमान सीमावर्ती बाड़मेर में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 18 March 2025 at 22:44 IST