राजस्थान में थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में बढ़ा आरक्षण, महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीट सुरक्षित

अब तक राजस्थान में महिलाओं को 30% आरक्षण मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने चुनाव संकल्प पत्र का एक और वादा पूरा किया है।

 
Follow :
महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीट सुरक्षित | Image: PTI

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान में थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाकर 50% कर दिया गया है। अब प्रदेश में थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण का लाभा मिलेगा। अब तक राजस्थान में महिलाओं को 30% आरक्षण मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। ऐसा कर सीएम भजनलाल शर्मा ने चुनाव संकल्प पत्र का एक और वादा पूरा किया है।

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में आरक्षण बढ़ाकर 50% करने का वादा किया था। अब भजनलाल शर्मा सरकार ने वादा निभाते हुए इसमें 20 प्रतिशत इजाफा करने का बड़ा फैसला लिया है। भजनलाल शर्मा ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, अब प्रदेश में इसे लागू करने के लिए राजस्थान पंचायती राज अधिनियम में संशोधन करना होगा। सीएम शर्मा ने X पर कर लिखा कि सरकार का यह फैसला 'सशक्त नारी, विकसित राजस्थान' की संकल्पना को साकार करते हुए प्रदेश की नारी शक्ति के लिए नई संभावनाओं और रोजगार के सृजन में अत्यधिक सहायक सिद्ध होगा।

29 हजार से अधिक पद खाली

लोकसभा चुनावों के बाद भजनलाल शर्मा का यह बड़ा फैसला है। राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षक के 29 हजार से अधिक पद खाली है। राजस्थान एज्युकेशन डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी सूची भी जापी हो चुकी है। इससे पहले राजस्थान सरकार ने किसानों को सौगात दी थी। बीजेपी की राज्य सरकार ने किसान सम्मान निधि के रूप में दो हजार रुपये सालाना दिए जाने का फैसला लिया था।

ये भी पढ़ें: G7 समिट में PM मोदी समेत दुनियाभर के नेता जुटे, दूसरी तरफ इटली के संसद में हो गई गुत्थम-गुथाई 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 June 2024 at 20:05 IST