Rajasthan: स्कूल की पानी की टंकी में गिरने से 3 बच्चियों की मौत
राजस्थान के बीकानेर जिले में मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय में खेलते समय पानी की टंकी में गिरने से तीन बच्चियों की मौत हो गई।
राजस्थान के बीकानेर जिले में मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय में खेलते समय पानी की टंकी में गिरने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार यह हादसा नोखा कस्बे के केडली गांव में आज उस समय हुआ जब बच्चियां स्कूल परिसर में खेल रही थीं। वे पानी की टंकी के ऊपर खेल रही थीं। तभी टंकी की पट्टियां टूट गईं और तीनों आठ फुट गहरे टैंक में गिर गईं।
नोखा के थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया
नोखा के थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया, ‘स्कूल परिसर में खेलते समय तीन लड़कियां पानी की टंकी में गिर गईं। तीनों की मौत हो गई।’ उन्होंने बताया कि आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चियों को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लड़कियों की पहचान प्रज्ञा जाट, भारती जाट और रवीना के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग आठ साल थी।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 18 February 2025 at 16:20 IST