अपडेटेड 24 March 2026 at 13:55 IST

Indian Railway: बदल गए रेल टिकट रिफंड के नियम, 72 घंटे पहले सबसे ज्यादा, तो 8 घंटे पहले रद्द करने पर नहीं मिलेगा एक पैसा

Indian Railway Ticket Refund New Rules: रेलवे ने टिकट रिफंड के नियम बदल दिए है। अब ट्रेन चलने से जितने घंटे पहले टिकट कैंसिल किया जाएगा, उस आधार पर यात्रियों को रिफंड मिलेगा।

Follow :  
×

Share


रेलवे ने बदले नियम | Image: Meta AI

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने टिकट रिफंड के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका असर सीधा आप पर पड़ेगा। अब रिफंड और पेनल्टी पूरी तरह इस पर निर्भर करेगी कि आप ट्रेन चलने से कितने समय पहले टिकट रद्द करते हैं। अगर कोई पैसेंजर यात्रा शुरू होने से 72 घंटे से टिकट कैंसिल करता है, तो सबसे ज्यादा रिफंड मिलेगा। तब केवल सिर्फ न्यूनतम चार्ज ही कटेगा।

8 घंटे पहले रद्द करने पर नहीं मिलेगा रिफंड

वहीं, 72 से 24 घंटे के बीच कैंसिल करने पर टिकट किराए का करीब 25% तक कटेगा। इसके अलावा अगर 24 से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने की जाती है तो ऐसे में यह कटौती बढ़कर 50% तक हो जाएगी। अगर यात्रा शुरू होने में 8 घंटे से भी कम समय का बचा और तब टिकट कैंसिल की जाती है तो ऐसे में कोई रिफंड नहीं मिलेगा। नए नियम 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच स्टेप्स में लागू किए जाएंगे।

बोर्डिंग पॉइंट बदलने की भी मिलेगी सुविधा

नए नियमों के तहत अब यात्री ऑफलाइन मोड में किसी भी स्टेशन से अपना टिकट भी कैंसिल करा सकेंगे। इसके अलावा रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन के तय समय पर रवाना होने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग पॉइंट भी बदलने की अब सुविधा मिलेगी। इससे उन शहरों में रहने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा, जहां कई स्टेशन हैं। वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकते हैं। पहले यह सुविधा चार्ट बनने से पहले ही मिलती थी। अब इसे ज्यादा आसान और डिजिटल बना दिया गया है। 

30 मिनट पहले तक कोच और क्लास बदलने का भी मिलेगा ऑप्शन

वहीं यात्री अपनी सीट भी बदलवा सकेंगे। ट्रेन के तय प्रस्थान समय से 30 मिनट पहले तक वे अपना कोच या क्लास अपडेट कर सकते हैं। यानी अगर कोई यात्री चाहे तो अपनी 3rd AC की सीट को 1st AC में अपग्रेड करवा सकता है। इन नई सुविधाओं का मकसद यात्रियों को ज्यादा आराम, लचीलापन और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन खाना मंगाना अब होगा महंगा, Zomato के बाद Swiggy ने भी बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब कितना देना होगा चार्ज?
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 24 March 2026 at 13:33 IST