ऑनलाइन खाना मंगाना अब होगा महंगा, Zomato के बाद Swiggy ने भी बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब कितना देना होगा चार्ज?

After Zomato now Swiggy hikes platform fees: जोमैटो के बाद अब स्विगी ने प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा किया है। इससे अब घर बैठे ऑनलाइन खाना मंगाना महंगा हो जाएगा। हर ऑर्डर पर आपको अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा।

Follow : Google News Icon  
After Zomato now Swiggy hikes platform fees
जोमैटो के बाद स्विगी ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस | Image: X

Food Delivery: अगर आप भी बाहर के खाने के शौकीन हैं और रेस्टोरेंट या किसी जगह से फूड घर पर ऑर्डर करके अक्सर मंगाते रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। ऑनलाइन खाना मंगाना अब महंगा हो गया है। क्योंकि जोमैटो (Zomato) के बाद अब स्विगी (Swiggy) ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा कर दिया है। स्विगी ने इसमें 2.59 रुपये की बढ़ोतरी की है।

जोमैटो के बाद स्विगी ने बढ़ाई फीस

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी पर ग्राहकों से हर ऑर्डर ली जाने वाली प्लेटफॉर्म फीस पहले 14.99 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 17.58 रुपये (जीएसटी सहित) कर दिया है।

इससे पहले जोमैटो ने भी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी थी। कंपनी ने इसे 12.50 रुपये से बढ़ाकर 14.90 रुपये प्रति ऑर्डर किया, जो कि 2.40 रुपये की बढ़ोतरी थी। कंपनी ने पिछले छह महीनों में यह दूसरी बार फीस बढ़ाई थी।

क्या होती है प्लेटफॉर्म फीस? 

प्लेटफॉर्म फीस एक तरह का अतिरिक्त चार्ज है, जो हर ग्राहक को अपने ऑर्डर पर देना पड़ता है। डिलीवरी चार्ज राइडर को मिलता है, लेकिन प्लेटफॉर्म फीस सीधे कंपनी की जेब में जाती है। यह फीस इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आपने कितने का खाना ऑर्डर किया है। यह राशि पहले से तय (फिक्स्ड) होती है।

Advertisement

कंपनियां इस फीस को अपने ऐप को चलाने, सर्विस मैनेज करने, ऑपरेटिंग खर्च पूरे करने और मुनाफा कमाने के लिए लेती हैं।  पेट्रोल-डीजल, राइडर्स की सैलरी, रेस्टोरेंट पार्टनरशिप और अन्य खर्चों के कारण कंपनियां अपने मार्जिन को सुधारने के लिए प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा रही हैं।

ग्राहकों पर पड़ेगा बोझ

पिछले कुछ सालों में प्लेटफॉर्म फीस काफी तेजी से बढ़ी है। प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा होने का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो ऑनलाइन फूड डिलीवरी के लिए इन प्लेटफॉर्म्स का सहारा लेते हैं। अब हर ऑर्डर के साथ अतिरिक्त प्लेटफॉर्म फीस के चलते कुल बिल बढ़ जाएगा, जिससे खाना ऑर्डर करना पहले की तुलना में महंगा हो जाएगा।

Advertisement

स्विगी और जोमैटो ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब मिडिल ईस्ट संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। वहीं गैस की सप्लाई पर असर दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: Delhi Budget: सरकारी स्कूल की लड़कियों को फ्री में साइकिल, लड़कों को लैपटॉप; CM रेखा गुप्ता ने छात्रों के लिए खोला पिटारा

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड