अपडेटेड 18 March 2025 at 14:16 IST
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से मिले राहुल, रिश्तों की मजबूती और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा
राहुल गांधी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात की तथा दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने एवं वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की।
Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात की तथा दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने एवं वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की।
लक्सन भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। गांधी ने मुलाकात की तस्वीरें अपने व्हाट्सऐप चैनल पर साझा कीं।
उन्होंने कहा, ‘‘आज, मुझे नयी दिल्ली में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री माननीय क्रिस्टोफर लक्सन से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमने अपने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, वैश्विक चुनौतियों और हमारे देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के अवसरों के बारे में सार्थक चर्चा की।’’
यह भी पढ़ें: नागपुर में कैसे फैली हिंसा, कितने घायल, कितनों पर FIR? विधानसभा में CM फडणवीस ने सबकुछ बताया, बोले- दंगाईयों को छोडूंगा नहीं
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 18 March 2025 at 14:16 IST