'INDIA ब्लॉक के नेता और मैं सुप्रीम कोर्ट में...', राहुल गांधी ने बताया CJI के जवाब के बाद क्या होगा अब अगला कदम
CJI सूर्यकांत ने विपक्षी INDIA ब्लॉक के सांसदों से मिलने से साफ इनकार कर दिया है। इसके बाद विपक्ष का अगला कदम क्या होगी, इसकी जानकारी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी है।
- भारत
- 3 min read
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत द्वारा विपक्षी INDIA ब्लॉक के सांसदों से मुलाकात से इनकार करने के बाद अब अगला कदम क्या होगा, इस पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी बात रखी है। उन्होंने CJI के पत्र के जवाब का भी जिक्र किया है। राहुल ने बताया है कि सोमवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ वो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
CJI सूर्यकांत ने विपक्षी INDIA ब्लॉक के सांसदों से मिलने से साफ इनकार कर दिया है। सोमवार को पहली बार कैमरे के सामने आकर CJI ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पत्र के माध्यम से सांसदों को अपना जवाब दे दिया है। अब लोकसभा ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया है कि CJI ने अपने जवाब में क्या कहा है।
हम आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे-राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष और मैंने CJI को पत्र लिखकर लोकतंत्र की हत्या और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर अपनी गहरी चिंता जताई थी। CJI ने हमें जवाब दिया और याचिका दायर करने का निर्देश दिया। आज, INDIA ब्लॉक के नेता और मैं साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और यह याचिका दायर करेंगे।"
दिल्ली को जेल में क्यों बदल दिया गया-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे कहा, 'BJP को यह समझ नहीं आ रहा है कि CJI ने क्या कहा और वो खबर फैला रहे हैं कि मुख्य न्यायाधीश ने हमसे मिलने से इनकार कर दिया। यह गलत है। उन्होंने लीगल प्रोसेस को फोलो करने को कहा है, जो हम करेंगे और सोमवार को याचिका दायर करने SC जाएंगे।' राहुल ने आगे कहा, 'दिल्ली में कई दिनों से वोटों की चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है, सवाल यह है कि दिल्ली को जेल में क्यों बदल दिया गया है? लोगों को शहर में आने से रोका जा रहा है, ट्रेनों और बसों में रोका जा रहा है और दिल्ली को एक किले में बदल दिया गया है।'
मैं मिल नहीं पाऊंगा-CJI
बता दें कि INDIA गठबंधन के पत्र पर भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, "मुझे कल उनका पत्र मिला था। मैंने उसका कल रात में ही जवाब दे दिया है। मैंने कुछ कारण दिए हैं जिसके आधार पर मैंने अपनी असमर्थता व्यक्त की है कि मैं मिल नहीं पाऊंगा।"
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 12 October 2026 at 13:23 IST