'मैं मिल नहीं पाऊंगा', INDIA गठबंधन के पत्र पर पहली बार कैमरे पर बोले CJI सूर्यकांत,कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे...

INDIA गठबंधन के पत्र पर भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, "मुझे कल उनका पत्र मिला था। मैंने उसका कल रात में ही जवाब दे दिया है। मैं मिल नहीं पाऊंगा।"

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CJI Justice Surya Kant rejects INDIA bloc leader request for meeting asks them to file petition in court
INDI गठबंधन को बड़ा झटका, CJI सूर्यकांत ने मुलाकात से किया इनकार | Image: ANI

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने विपक्षी INDIA ब्लॉक के सांसदों से मिलने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सोमवार को पहली बार कैमरे के सामने आकर इस बात की पुष्टि की। CJI ने बताया कि उन्होंने पत्र के माध्यम से अपना जवाब दे दिया है। उन्होंने पत्र में अपनी असमर्थता जताते हुए मुलाकात न करने के कुछ कारण बताए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले हैं।

सीजेआई सूर्यकांत ने बताया कि सांसदों का पत्र उन्हें परसों मिला था। चूंकि वे कल बाहर यात्रा पर थे, इसलिए उन्होंने रात में ही पत्र का जवाब दे दिया। मीडिया द्वारा कारण पूछे जाने पर सीजेआई ने कहा, “देखिए पत्र में क्या है, ये आप उनको पूछिए। मैंने उस पत्र की गोपनीयता बनाए रखी है।उन्होंने जोर देकर कहा, “सुप्रीम कोर्ट के द्वार सभी के लिए खुले हैं। ”

सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले हैं: CJI

सीजेआई सूर्यकांत ने इस मामले को कानून-व्यवस्था से जुड़ा बताया उन्होंने कहा, “भारत के उच्चतम न्यायालय के द्वार सभी के लिए खुले हैं। कोई भी याचिका, चाहे आम नागरिक हो या माननीय सदस्य। भारत के हर नागरिक का अधिकार है कि वह हमारे पास आए। हम कानून की व्यवस्था के अनुरूप समस्या की सुनवाई करेंगे और जो जिसको बनता है, उसे उसका अधिकार देंगे।”

कानून सबसे बड़ा है, आपका नाटक नहीं- शायना 

वहीं, INDIA ब्लॉक के नेताओं की मांग को CJI द्वारा खारिज किए जाने पर शिवसेना नेता शायना NC ने कहा, "भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा है कि मामला न्यायाधीन है, सड़क पर नौटंकी करना बंद कीजिए। राहुल गांधी का दिमाग का चोरी हो गया है, उनको इस पर फोकस करना चाहिए। जब कोई भी मामला न्यायाधीन है, समझ लीजिए कानून सबसे बड़ा है, आपका नाटक नहीं।

Advertisement

 INDIA गठबंधन की क्या है मांग?

गौरतलब है कि INDIA गठबंधन ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का ऐलान किया है। इससे पहले कांग्रेस ने कहा था कि भारत के मुख्य न्यायाधीश से मिलने के लिए समय मांगा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि विपक्ष ने सोमवार शाम 4 से 5 बजे के बीच CJI से मिलने का समय मांगा है। विपक्षी नेता CJI से मिलकर CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने वाले थे। इससे पहले 9 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों को डेलीगेशन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला था।
 

यह भी पढ़ें:  'INDIA ब्लॉक से कोई लेना-देना नहीं है',विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले ओवैसी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड