अपडेटेड 5 December 2025 at 14:53 IST

Putin India Visit: पुतिन के दौरे पर टिकी दुनिया की नजर, तो रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन युद्ध पर कर दिया बड़ा खुलासा, ट्रंप हो जाएंगे गदगद

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के साथ दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन जंग पर भी खुलकर बातचीत की।

Follow :  
×

Share


PM Modi & Putin | Image: ANI

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं। आज, 5 दिसंबर को उनकी यात्रा का दूसरा दिन है। पीएम मोदी और पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और यूक्रेन संकट जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। वार्ता के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को आमंत्रण के आभार जताया। वहीं, उन्होंने युक्रेन के साथ जारी संकट पर भी खुलकर बातचीत की।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने भारत दौरे के दूसरे और अंतिम दिन सबसे पहले राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुतिन का स्वागत किया। इसके बाद पुतिन राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की फिर पीएम मोदी और पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंध में विस्तृत चर्चा की और आगे की रणीनीति पर भी बातचीत हुई।

मैं यूक्रेन के साथ शांति वार्ता पर काम कर रहा हूं-व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, "सबसे पहले, मुझे बुलाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं यूक्रेन में हो रही घटनाओं के बारे में बहुत सारे विवरण शेयर कर सकता हूं। हम US समेत कुछ पार्टनर्स के साथ मिलकर एक संभावित शांतिपूर्ण बयान पर बात कर रहे हैं। इस स्थिति का समाधान ढूंढने में ध्यान देने के लिए धन्यवाद। हमारे तरीके इतिहास में बहुत गहराई से जुड़े हैं, लेकिन शब्द मायने नहीं रखते। बात का सार मायने रखता है, जो बहुत गहरा है।"

भारत रूस-संबधों पर क्या बोले पुतिन?

व्लादिमीर पुतिन भारत रूस-संबधों पर चर्चा करते हुए कहा, "पिछले कुछ सालों में आपने हमारे रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए बहुत काम किया है। हम हाई-टेक एयरक्राफ्ट, स्पेस एक्सप्लोरेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत सहयोग के लिए और भी एरिया खोल रहे हैं। हम सच में इसकी तारीफ करते हैं और इस बात की भी कि आप, PM के तौर पर, इस पर खास पर्सनल ध्यान देते हैं।"  

भारत न्यूट्रल नहीं है, भारत का पक्ष है- PM मोदी

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कहा, "पिछले दिनों विश्व समुदाय के सभी नेताओं से जब भी मेरी बात हुई है और उन्होंने जब भी विस्तार से चर्चा की तब मैंने कहा है कि भारत न्यूट्रल नहीं है भारत का पक्ष है और वो पक्ष शांति का है। हम शांति के हर प्रयास का समर्थन करते हैं और इसके हर प्रयास के साथ हैं। मुझे पूरा भरोसा है हम आज कई विषयों पर चर्चा करने वाले हैं। भारत और रूस का आर्थिक संबंधों का अधिक विस्तार हो। हम नई-नई ऊंचाईयों को प्राप्त करे। "

रूस-यूक्रेन जंग पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन जंग पर कहा, "यूक्रेन के संकट के बाद हमारी लगातार चर्चा होती रही है आपने भी समय-समय पर एक सच्चे मित्र के रूप में हमें सभी चीजों से अवगत कराया। मैं समझता हूं कि ये विश्वास बहुत बड़ी ताकत है और आपको मैंने अनेक बार इस विषय पर चर्चा की है।विश्व का कल्याण शांति मार्ग पर ही है हम सबको मिलकर शांति के राह तलाशने चाहिए और पिछले दिनों जो प्रयास चल रहे हैं मुझे पूरा विश्वास है कि विश्व फिर से एक बार शांति की दिशा में लौटेगा।"

यह भी पढ़ें: Vladimir Putin India Visit: 'उम्मीद है यूक्रेन संकट जल्द खत्म होगा और फिर दुनिया शांति की ओर लौटेगी', द्विपक्षीय वार्ता में बोले PM मोदी

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 5 December 2025 at 14:44 IST