डेंजरस इश्‍क! ब्रेकअप के बाद पैचअप की कोशिश कर रहा था सनकी आशिक, नहीं मानी युवती तो ऑफिस में घुस चाकू से गोद डाला; कंपा देने वाला हत्या का VIDEO 

मोहाली के ऑफिस में एक्स बॉयफ्रेंड ने लड़की के ऑफिस पहुंचकर उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए, लड़की के सिर में लगातार चाकू मारता रहा। सिर ही सिर में इतने चाकू से हमले किए की लड़की की अधमरी हालत हो गई। जानें उसके बाद क्या हुआ? पढ़ें पूरी खबर।

 
Follow :

Ex Boyfriend Attack Murder Video: पंजाब के मोहाली से एक हैरान और परेशान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सनकी एक्स बॉयफ्रेंस लड़की के ऑफिस पहुंचता है और वहीं सभी के सामने लड़की पर एक के बाद एक चाकू से हमला करना शुरू कर देता है। इस पूरी घटना का CCTV भी सामने आया है, जिसे देख किसी की भी रूह कांप उठे। 

दरअसल, मोहाली में प्राइवेट ऑफिस में ये दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक्स बॉयफ्रेंड ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर चाकू से क्रूर एक के बाद एक कई हमले किए। इससे पहले किसी को कुछ समझ आता युवती की मौत हो गई, वहीं आरोपी एक्स बॉयफ्रेंड ने वहीं ऑफिस में खड़े होकर खुद की भी जान लेने की कोशिश की,लेकिन लोगों ने उसे रोका।

एक्स बॉयफ्रेंस ऑफिस में घुसा और लड़की पर ताबड़तोड़ वार 

घटना गुरुवार देर शाम की है। कंपनी में काम कर रही डिंपल जो पटियाला की रहने वाली है, वो अपने डेस्क पर बैठकर काम कर रही थीं। इसी दौरान हरविंदर उर्फ हैरी ऑफिस में घुसा और चाकू लेकर युवती पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि शुरुआती हमलों के बाद डिंपल जान बचाने के लिए भागीं, लेकिन आरोपी ने गेट के पास पकड़कर फिर से डिंपल पर कई वार किए।

इसे भी पढ़ें- रात में साहिल का आना, नशा करना और मुस्‍कान के साथ...सौरभ को पता था पत्‍नी का 'पाखंड', जता दी थी हत्या की आशंका; नीला ड्रम हत्याकांड में नया अपडेट

तीन साल पुराना था रिश्ता, जान क्यों ली?   

टपुलिस के मुताबिक दोनों एक पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी में काम करते थे। करीब तीन साल पहले उनकी दोस्ती हुई जो रिश्ते में बदल गई। लेकिन कुछ वक्त पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हैरी इस ब्रेकअप से टूट गया था और रिश्ता सुधारने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिली।

डिंपल की मौत, एक्स बॉयफ्रेंड की हालत नाजुक

इस जानलेवा हमले के बाद दोनों को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया। आरोपी हरविंदर की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। मोहाली थाना फेज-11 के SHO अमन बैदवान ने बताया कि शाम करीब 7 बजकर 40 मिनट पर सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और CCTV फुटेज जब्त कर लिया गया और ऑफिस सील कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

रिश्ता टूटना क्या इतना खतरनाक है? 

शुरुआत में देखने पर ये घटना ब्रेकअप से उपजी नाराजगी के नतीजे की लग रही है। लेकिन फिर भी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इस तरह की घटनाएं फिर सोचने पर मजबूर करती हैं कि, क्या रिश्ता टूटने के बाद मानसिक स्वास्थ इतना खराब हो सकता है कि, कोई किसी और की भी जान ले ले और अपने आप को भी खत्म करने पर उतर आए। 

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली होटल अग्निकांड के वक्त 2 लाख के गद्दे कुर्बान कर बचाई 8 की जान

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 5 June 2026 at 09:41 IST