Kaumi Insaf Morcha: 'पंजाब बंद' के आह्वान के बाद हाई अलर्ट पर पुलिस, कई शहरों में बढ़ाई गई सुरक्षा
Kaumi Insaf Morcha: कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से आज शुक्रवार को राज्य में सुबह सात बजे से दिन में दो बजे तक बंद का आह्वान किया गया, जिसके लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। सूबे के कई शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
- भारत
- 3 min read
Kaumi Insaf Morcha: कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से आज, शुक्रवार (21 अगस्त) को सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद का आह्वान किया गया। सूबे में सुबह से ही इसका असर जगह-जगह देखने को मिला रहा है। कई शहरों में गाड़ियों के पहिए थम गए हैं, तो कई शहरों के बाजार से लेकर स्कूल भी बंद हैं।
इस बीच राज्य में किसी भी अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन हाई अलर्ट पर है। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से लेकर मोहाली जैसे शहरों में सुबह से ही भारी पुलिस बाल तैनात कर दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कुछ शहरों के बॉर्डर पर भी भारी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कौमी इंसाफ मोर्चा' की तरफ से सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर आज 'पंजाब बंद' के आह्वान को देखते हुए चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, जीरकपुर-चंडीगढ़ बॉर्डर पर भारी संख्या में फोर्स तैनात किए गए हैं।
मोहाली पुलिस के SP सौरभ जिंदल ने क्या कहा?
'कौमी इंसाफ मोर्चा' के पंजाब बंद के आह्वान पर मोहाली पुलिस के SP सौरभ जिंदल ने कहा, "अभी स्थिति शांतिपूर्ण है। मोहाली जिले में कई जगहों पर फोर्स तैनात है। यहां जीरकपुर-चंडीगढ़ बॉर्डर पर भी हमारी फोर्स तैनात है और अभी स्थिति शांतिपूर्ण है।
अमृतसर में भारी पुलिस बल तैनात
सुरक्षा को देखते हुए अमृतसर शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, ADCP हरपाल सिंह ने कहा, "यहां सभी बाजार बंद हैं। अमृतसर के सभी इलाकों में पुलिस तैनात है। शहर में स्थिति शांतिपूर्ण है। सभी जत्थेबंदियों ने इस बंद का समर्थन किया है।"
पंजाब के मोगा शहर के इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर (SHO सिटी 1 मोगा) ने कहा, "आज सुबह से ही, हमारे SSP के निर्देशों पर मोगा पुलिस ने यहां भारी पुलिस बल तैनात किया है। मैं जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूँ कि किसी को भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा... प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करना चाहिए। ज़रूरी सेवाएँ और इमरजेंसी ऑपरेशन चालू रहेंगे।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 21 August 2026 at 10:36 IST