मोहाली में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 मजदूरों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Mohali Punjab: सुबह-सुबह पंजाब के मोहाली से एक बेहद ही दर्दनाक खबर आई है, जहां एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 मजदूरों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mohali Punjab 2 workers killed several injured after under construction building collapses
Mohali: निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी | Image: ANI

Mohali Punjab: पंजाब के मोहाली से सुबह-सुबह बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से कम से कम 2 मजदूरों की मौत हो गई और अन्य कई मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, वहीं मृत लोगों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहाली वार्ड नंबर 22 के म्युनिसिपल काउंसलर हरविंदर सिंह ने बताया कि यहां मेडिसिटी प्राइवेट हॉस्पिटल बन रहा था। इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोई भी नियम पूरा नहीं किया है, यानी नियम को ताख पर रखकर काम किया जा रहा था।

मेडिसिटी प्राइवेट हॉस्पिटल बन रहा था

मोहाली वार्ड नंबर 22 के म्युनिसिपल काउंसलर हरविंदर सिंह ने बताया कि यहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल, जिसका नाम 'मेडिसिटी प्राइवेट हॉस्पिटल' था और अचानक से बिल्डिंग गिर गई, जिसके चलते 2 मजदूर दबकर मर गए। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि हॉस्पिटल बनाने वाली कंपनी कोई भी नियम पूरा नहीं किया और यहां कुछ भी ठीक से नहीं किया गया।

हादसे में 2 मजदूर की मौत से इलाके में दहशत

हॉस्पिटल की निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने 2 मजदूरों की मौत हो गई, जब कई घायल हो गए। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल फैल गया। हालांकि, बाद में स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से शव को निकाला गया।

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू टीम की मदद से मलबे से दो शव को बाहर निकाला गया। काउंसलर हरविंदर सिंह ने कहा लोकल पुलिस स्टेशन के अधिकारी यहां आए थे और अब सभी को बचा लिया गया है। पुलिस इस मामले में और अधिक छानबीन कर रही है। 

ये भी पढ़ें: 'कोर्ट के आदेश का सम्मान, लेकिन...', HC के स्टे के बाद भड़के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो, सरकार पर साधा निशाना

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड