VIDEO: हाईवे पर हवा में गेंद की तरह उछली तेज रफ्तार पिकअप वैन, दूसरी साइड से आ रही गाड़ी को मारी सामने से टक्कर; एक की मौत

पुणे-सोलापुर नेशनल हाईवे पर एक पिकअप वैन के नियंत्रण खो देने से हादसा हो गया। दूसरी तरफ से आ रहे एक वाहन से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Follow :  
×

Share


Road accident in Pune: पुणे-सोलापुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। एक पिकअप वैन तेज रफ्तार में होने के कारण नियंत्रण खो बैठी और दूसरी तरफ से आ रहे एक वाहन से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। 

पिकअप वैन बॉल की तरह उछल कर गिरी

पुलिस ने बताया कि पिकअप वैन की स्पीड बहुत ज्यादा थी, जिससे चालक उस पर अपना नियंत्रण नहीं रख पाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पिकअप वैन बॉल की तरह उछल कर सामने वाले वाहन से टकरा जाती है। सामने से आ रही गाड़ी को इस बात का कोई अंदाजा ही नहीं था कि डिवाइडर से उछल कर भी कोई वाहन उस पर गिर सकता है, गाड़ी सिधे चल रही थी तभी, सामने से आ रही पिकअप वैन ने सामने से ठोक दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

गुरुग्राम में भी हुआ भीषण हादसा

हाल ही में गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में तीन युवतियां और दो युवक शामिल हैं। हादसा झाड़सा चौक के पास हुआ, जब थार गाड़ी दिल्ली से झाड़सा चौक एक्जिट नंबर 9 से नीचे की ओर जा रही थी, तभी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई। 

हादसा इतना भयानक था कि थार गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और शव 100 मीटर दूर तक बिखरे पड़े थे। पुलिस का कहना है कि थार की स्पीड ज्यादा थी, जिससे थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें : बॉक्‍सर मैरी कॉम के घर में चोरी से मचा हड़कंप, CCTV में दिखे बदमाश

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 28 September 2025 at 12:44 IST