अपडेटेड 6 February 2026 at 13:37 IST

युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर की आत्महत्या, पत्नी से बात करने की मांग के बाद छत से कूदा; 4 पन्नों के सुसाइड नोट में क्या लिखा?

Facebook Live suicide: पुणे के भोसरी में एक युवक ने इमारत से कूदकर अपनी जान दे दी। ठीक सुसाइड से पहले युवक ने फेसबुक पर लाइव वीडियो शुरू और अपनी पत्नी से बात करने की मांग की, मौके पर मौजूद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने भी युवक को समझाने की कोशिश की।

Follow :  
×

Share


Pune Facebook live suicide: पुणे के भोसरी इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान केशरी प्रसाद साहू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर का निवासी था और पुणे में रहता था। हैरानी वाली बात है कि साहू ने आत्महत्या से पहले फेसबुक पर लाइव वीडियो शुरू की, जिसमें वो इमारत की छत पर खड़ा दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में साहू एक मांग के बारे में बोल रहा है।

(अगर आप मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं, तो कृपया हेल्प लें और इस नंबर iCALL  9152987821 / 18005990019  पर संपर्क करें। यहां कॉल करके तनाव, अवसाद या चिंता से बचाव के लिए डॉक्टरों से निशुल्‍क बात की जा सकती है, भारत के 25 राज्‍यों में चल रही है।)  

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने समझाने की कोशिश की

जब साहू खुदकुशी करने के लिए छत पर चढ़ा तो स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने साहू को समझाने की कोशिश की और उसकी पत्नी से बात कराने की व्यवस्था भी की, लेकिन वह अचानक कूद गया।

4 पन्नों का सुसाइड नोट मिला

दरअसल साहू अपनी पत्नी से बात करना चाहता था, उसने आशंका जताई कि उसकी पत्नी को कोई बहला-फुसलाकर ले गया है। वहीं, घटनास्थल से मिले चार पन्नों के सुसाइड नोट में साहू ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी लापता है और पुलिस ने मामले में मदद नहीं की। नोट में संदिग्धों से पूछताछ, CCTV जांच और पत्नी की तलाश में सहयोग न मिलने की बात सामने आ रही है। साथ ही, पत्नी और बेटी के लिए भावुक संदेश और अंतिम संस्कार के बारे में भी काफी कुछ लिखा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ADR दर्ज कर ली गई है।  

यह भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha: PM मोदी ने बच्चों को सुनाई बैलगाड़ी वाली कहानी

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 6 February 2026 at 12:59 IST