अपडेटेड 18 November 2024 at 22:51 IST

VIP ट्रीटमेंट मिलने पर गोल्डन टेंपल में राहुल गांधी का विरोध, लड़की बोली- 'VIP गुरु घर के बाहर होगा'

राहुल गांधी को गोल्डन टेंपल में VIP ट्रीटमेंट मिलने से एक लड़की नाराज हो गई। लड़की ने कहा कि अगर वो VIP हैं, तो गुरुघर के बाहर होंगे। यहां सब बराबर हैं।

Follow :  
×

Share


Amritsar News: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को देर शाम अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता को VIP ट्रीटमेंट मिलने से एक लड़की नाराज हो गई और गुरुद्वारा में ही हंगामा खड़ा कर दिया। गुस्सा जताते हुए लड़की ने कहा कि अगर वो VIP हैं, तो गुरुघर के बाहर होंगे, यहां सब बराबर हैं। 

राहुल गांधी, रांची से अपने निजी विमान के जरिए अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व डिप्टी CM ओम प्रकाश सोनी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस सांसद ने देर शाम श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और सेवा की। राहुल गांधी ने गोल्डन टेंपल में हाथ जोड़कर प्रार्थना की और नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। 

VIP ट्रीटमेंट मिलने पर लड़की ने किया विरोध

राहुल गांधी ने गोल्डन टेंपल में श्रद्धालुओं को पानी पिलाया और बर्तन भी धोए। हालांकि उन्हें VIP दर्शन कराने से एक महिला श्रद्धालु नाराज हो गई। महिला ने कहा कि ‘राहुल गांधी के लिए लाइन में लगे लोगों को एक तरफ कर दिया गया और उन्हें आगे लेजाकर VIP दर्शन कराए गए। गोल्डन टेंपल में इस तरह दर्शन की परंपरा नहीं है। अगर वो VIP हैं, तो गुरुघर के बाहर होंगे। जिसको दर्शन करना है उसे लाइन में लगना चाहिए, यहां सब बराबर है।’

पंजाब में थमा चुनाव प्रचार

आपको बतादें कि पंजाब विधानसभा की चार सीट के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। इसके लिए सोमवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार अभियान थम गया है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और विपक्षी पार्टियां- कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए जनसमर्थन जुटाने के लिए आखिरी घड़ी तक कोशिश में जुटी रहीं।

शाम 6 बजे प्रचार अभियान थमने के कुछ घंटे पहले तक बड़े राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को रिझाने की कोशिशें तेज कर दी। गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (अजा. आरक्षित) और बरनाला विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक उपचुनाव होना है। इस उपचुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आयेगा। इनमें से तीन सीट पर पहले कांग्रेस काबिज थी, जबकि चौथी बरनाला सीट AAP के पास थी। इस उपचुनाव में तीन महिलाओं समेत 45 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

ये भी पढ़ें: 'एक हैं तो नेक हैं', PM के नारे का राहुल ने उड़ाया मजाक, BJP ने कांग्रेस नेता को बता दिया छोटा पोपट

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 18 November 2024 at 21:59 IST