अपडेटेड 8 June 2024 at 13:58 IST

'मीडिया जगत की एक बड़ी हस्ती को खो दिया', रामाजी राव के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी ने जताया दुख

Ramoji Rao का हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 88 वर्ष के थे।

Follow :  
×

Share


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू | Image: PTI

President Droupadi Murmu on Ramoji rao Demise: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती रामोजी राव के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''रामोजी राव के निधन से भारत ने मीडिया और मनोरंजन जगत के एक दिग्गज व्यक्ति को खो दिया।'' मीडिया और मनोरंजन की दुनिया में क्रांति लाने वाले राव का शनिवार सुबह हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 88 वर्ष के थे। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि एक नवोन्मेषी उद्यमी के रूप में उन्होंने समाचार पत्र और चैनलों की शुरुआत की। इनमें ईनाडु समाचार पत्र, ईटीवी समाचार नेटवर्क और रामोजी फिल्म सिटी शामिल है।

राष्ट्रपति ने कहा, '' उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। वह एक सफल व्यक्ति थे क्योंकि उनका दृष्टिकोण समाज से जुड़ा था। उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

यह भी पढ़ें: महिला को घसीटते हुए ले गए 2 युवक, वो रहम की भीख मांगती रही, जल्लादों ने एक ना सुनी और…VIDEO

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 8 June 2024 at 13:58 IST