अपडेटेड 23 June 2025 at 11:29 IST
प्रयागराज में बारिश से संगम क्षेत्र का जलस्तर बढ़ा, गुजरात में उफान पर झरना; झारखंड के निचले इलाकों में जलभराव के बाद ALERT
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, गुजरात और झारखंड में भी बारिश से हालात खराब होते जा रहे हैं जिसके बाद तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
River Water Level Update: भारत के उत्तरी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि फिलहाल दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं, लेकिन तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को प्रशासन ने अलर्ट किया है।
फाफामऊ (गंगा) का जलस्तर 75.89 मीटर (पिछले 24 घंटे में 6 सेमी की बढ़ोतरी), छतनाग (गंगा) का जलस्तर 71.07 मीटर (17 सेमी की वृद्धि दर्ज), नैनी (यमुना) का जलस्तर 71.84 मीटर (27 सेमी का उछाल) दर्ज किया गया है। यह जानकारी सिंचाई विभाग द्वारा जारी की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने नाविकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है और संभावित बाढ़ क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी गई है।
गुजरात: डांग में उफान पर गिरीधोध झरना
गुजरात के डांग के वघई में लगातार बारिश के कारण गिरीधोध झरना पूरी तरह उफान पर है। पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को झरने के आसपास जाने से मना किया गया है।
झारखंड: रांची के निचले इलाकों में जलभराव
रांची में लगातार भारी बारिश के चलते हरमू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे आमजनजीवन प्रभावित हुआ है। नगर निगम की टीमें राहत कार्यों में जुटी हैं।
प्रशासन की तैयारी और जनता के लिए सलाह
फिलहाल खतरे की कोई तत्काल आशंका नहीं, लेकिन निगरानी बढ़ाई गई है। नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है। इसके अलावा बारिश की स्थिति बनी रही तो अगले 48 घंटों में स्थिति गंभीर हो सकती है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 23 June 2025 at 11:24 IST