Women Reservation Bill: हेमा मालिनी, चिराग पासवान से मैथिली ठाकुर तक... नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर किसने क्या कहा? VIDEO
Women Reservation Bill: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर लोकसभा में चर्चा हो रही है। इस ऐतिहासिक मौके पर हेमा मालिनी, चिराग पासवान और मैथिली ठाकुर जैसी दिग्गज हस्तियों ने अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रियाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ये बिल महिला सशक्तिकरण के प्रति एक नए युग की शुरुआत का संकेत देता है।
Women Reservation Bill: भारतीय राजनीति के संसदीय इतिहास में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (Women Reservation Bill) एक ऐसा मील का पत्थर साबित होने वाला है, इससे देश की आधी आबादी को संसद और विधानसभाओं में अपनी आवाज भारी संख्या में उठाने में मदद मिलेगा। वर्षों के इंतजार के बाद जब यह ऐतिहासिक बिल पेश हुआ। इस ऐतिहासिक कदम पर हेमा मालिनी, चिराग पासवान और मैथिली ठाकुर जैसी दिग्गज हस्तियों ने अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रियाएं दी हैं।
तमाम महिलाओं को सम्मान देने का दिन - हेमा मालिनी
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कहा, "आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज भावनात्मक दिन है। सभी लोग बहुत भावुक हैं। आज तमाम महिलाओं को सम्मान देने का दिन है। इसमें तो उन्हें(विपक्ष) समर्थन करना चाहिए... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में महिलाओं के लिए बहुत काम किए हैं और आज सबसे महत्वपूर्ण दिन है..."
महिला आरक्षण देना जरूरी है - केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "ये मांग दशकों पुरानी रही है। महिला आरक्षण देना जरूरी है। ऐसे में अलग-अलग कालखंड में अलग-अलग विषयों के आधार बनाते हुए मेरी समझ के परे है कि क्यों नारी शक्ति को उनके इन अधिकारों से वंचित रखने का काम किया जा रहा है। कभी आरक्षण के भीतर आरक्षण को आधार बनाया जाता है कभी सीटों की संख्या को आधार बनाया जा रहा है। पहले सबने इसे पारित करने का काम किया अब लागू करने के समय विपक्ष विरोध कर रहा है।"
मैं सभी महिलाओं को बधाई देती हूं - मैथिली ठाकुर
भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, "मैं सभी महिलाओं को बधाई देती हूं। हमारे देश के प्रधानमंत्री एक ऐतिहासिक कदम लेने जा रहे हैं। सभी लोगों के लिए अच्छी बात है। आने वाले समय में लोकसभा के चुनाव में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। महिलाओं की बातें सदन में उठेगी, महिलाओं के मुद्दे सदन में उठेंगे। महिला जब नेतृत्व करती है तो समाज के हर एक वर्ग को वो ध्यान में रखते हुए काम करती हैं।"
महिला आरक्षण बिल अच्छी सोच है हम सब उसके साथ हैं - AAP नेता मनीष सिसोदिया
परिसीमन के मुद्दे पर AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, “महिला आरक्षण बिल अच्छी सोच है हम सब उसके साथ हैं। आधी आबादी को अधिकार पूर्वक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। किसी एक व्यक्ति का एकाधिकार नहीं होना चाहिए। लेकिन इसके नाम पर जो ये सीटों की पूरी संरचना छेड़ी जा रही है वो भारत की जनसांख्यिकी के हिसाब से बहुत गलत है। पीएम मोदी का ट्रेंड बन गया है कि अगर वे किसी इलाके से चुनाव नहीं जीत पाते हैं तो वहां से वोट कटवा देते हैं। अब ये नया विधान ला रहे हैं कि जिस जगह हम चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं वहां लोकसभा की सीटें कम कर दो और जिस जगह हम चुनाव जीतते हैं वहां सीटें बढ़ा दो। हम परिसीमन के खिलाफ हैं, इसका तरीका बहुत गलत है...”
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 16 April 2026 at 14:57 IST