पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनावः कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते चुनाव?

पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी राज्यसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। आपको बता दें कि बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस समय कई सीट को लेकर भाजपा कोर टीम के साथ बैठक कर रहे हैं।

 
Follow :
कुलदीप माइती ने कहा, 'बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है' | Image: Republic

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी राज्यसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। आपको बता दें कि बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस समय कई सीट को लेकर भाजपा कोर टीम के साथ बैठक कर रहे हैं। आपको बात दें कि हाल में 4 टीएमसी राज्यसभा सांसद इस्तीफा दे चुके हैंं। इस सांसद भाजपा ज्वाइन कर उच्च सदन पहुंच चुके हैं। चौथी सीट को लेकर राजनीति गहमागहमी तेज हो गई है और चुनाव में संगठन के जुझारू नेता और जनसेवक कुलदीप माइती अहम भूमिका निभाएंगे। दिसंबर 2026 तक कई सीट पर उपचुनाव होने की संभावना है।

उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत से कमर कस ली है। पार्टी ने ऐलान किया है कि इस चुनाव में संगठन के जुझारू नेता और जनसेवक कुलदीप माइती अहम भूमिका निभाएंगे। कुलदीप माइती ने कहा, "बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है। TMC की तुष्टिकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार और कुशासन से लोग त्रस्त हो चुके हैं। CAG रिपोर्ट ने भी ममता सरकार की पोल खोल दी है।

पैसे की लूट अब और बर्दाश्त नहीं- कुलदीप माइती

जनता के पैसे की लूट अब और बर्दाश्त नहीं होगी।" उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम करेंगे। "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। लेकिन बंगाल में ममता दीदी विकास के नाम पर सिर्फ धोखा दे रही हैं। विधानसभा उपचुनाव में जनता इसका जवाब वोट से देगी।

कुलदीप माइती ने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सरकारी खजाने में घोटाला, शिक्षा और स्वास्थ्य में धांधली, ये सब CAG रिपोर्ट में साफ है। भाजपा चुप नहीं बैठेगी। हम सड़क से लेकर सदन तक ममता सरकार से सवाल पूछेंगे और हल्ला बोल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर तक जाकर लोगों को जागरूक करें।

‘विधानसभा उपचुनाव में कमल जरूर खिलेगा’

ये चुनाव सिर्फ 2 सीट का नहीं है। ये बंगाल के भविष्य का चुनाव है। TMC की गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के खिलाफ ये जनता का जनादेश होगा। कुलदीप माइती ने भरोसा जताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से इस विधानसभा उपचुनाव में कमल जरूर खिलेगा। कार्यकर्ता के रूप में जनता की सेवा के लिए मैदान में हूं। TMC की नींद उड़ाने और बंगाल में बदलाव लाने के लिए हम तैयार हैं। 

यह भी पढ़ें: Weather: दिल्ली-NCR में आज बारिश की फुहारों से भीगा रहेगा दिन

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 29 July 2026 at 09:59 IST