Suvendu Adhikari Net Worth: न कोई कार, न ही सोना… बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी की संपत्ति जान रह जाएंगे दंग

Suvendu Adhikari Net Worth: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे सुवेंदु अधिकारी की कुल घोषित संपत्ति करीब 85.87 लाख रुपये है। हलफनामे के अनुसार, उनके पास न तो कोई कार है और न ही कोई जेवरात।

Follow :  
×

Share


Suvendu Adhikari Net Worth 2026 | Image: ANI

Suvendu Adhikari Net Worth: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 'ममता युग' के अंत के बाद अब सुवेंदु अधिकारी राज्य की कमान संभालने जा रहे हैं। शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया और आज (9 मई) सुबह 11 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में उनका शपथ ग्रहण समारोह होना है। लेकिन इस बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के बीच सुवेंदु अधिकारी की सादगी और उनकी संपत्ति के आंकड़े सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

चुनावी हलफनामे में संपत्ति का खुलासा

2026 के विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग में जमा किए गए हलफनामे के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी की जीवनशैली काफी साधारण नजर आती है। उनके पास न तो विलासिता के साधन हैं, न ही कोई और कीमती धातुएं।

संपत्ति का पूरा ब्यौरा 

  • कुल संपत्ति: लगभग 85.87 लाख रुपये (ADR के अनुसार 85,87,600 रुपये)।
  • नकद राशि (Cash): हलफनामे के समय उनके पास मात्र 12,000 रुपये नकद थे।
  • वाहन: उनके नाम पर कोई कार दर्ज नहीं है।
  • सोना-चांदी: सुवेंदु के पास 1 ग्राम सोना भी नहीं है और न ही कोई अन्य आभूषण।
  • कर्ज (Debt): उन पर 1 रुपये का भी कर्ज या बैंक लोन नहीं है।

2021 के मुकाबले घटी संपत्ति? 

रोचक बात यह है कि 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई जानकारी के मुकाबले उनकी कुल संपत्ति में कमी आई है। क्योंकि उस समय उनकी कुल चल-अचल संपत्ति लगभग 1.10 करोड़ रुपये थी। इसके अनुसार, 2021 में उनके विभिन्न खातों में करीब 50 लाख रुपये जमा थे, जो अब घटकर कम हो गए हैं। 

भवानीपुर और नंदीग्राम पर जीत 

सुवेंदु अधिकारी ने इस बार बंगाल विधानसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए भवानीपुर सीट पर CM ममता बनर्जी को पटखनी दी है। इसके साथ ही उन्होंने नंदीग्राम सीट पर भी अपनी जीत का परचम लहराया। दो सीटों पर जीत और ममता बनर्जी को सीधी चुनौती देने का इनाम उन्हें मुख्यमंत्री पद के रूप में मिला है। अमित शाह और ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुना। आज बंगाल में पहली बार 'सुवेंदु सरकार' का आगाज होने जा रहा है। 

ये भी पढ़ें:  सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल NS राजा सुब्रमणि को नियुक्त किया भारत का अगला CDS, जानिए कब रिटायर होंगे जनरल अनिल चौहान

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 9 May 2026 at 08:33 IST