सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल NS राजा सुब्रमणि को नियुक्त किया भारत का अगला CDS, जानिए कब रिटायर होंगे जनरल अनिल चौहान

Lieutenant General NS Raja Subramani: भारत सरकार ने देश के सैन्य ढांचे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि (रिटायर) को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है।

Follow : Google News Icon  
Lt Gen N S Raja Subramani (Retd.)
Lt Gen N S Raja Subramani (Retd.) | Image: Republic

Lt Gen N S Raja Subramani: भारत सरकार ने देश के सैन्य ढांचे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि (रिटायर) को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वे जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। अपनी नई भूमिका में लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि सैन्य मामलों के विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी निभाएंगे और पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक इस महत्वपूर्ण पद पर बने रहेंगे। वहीं, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को अगला नौसेना प्रमुख बनाया गया है। 

कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि?

बता दें, लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि भारतीय सेना के एक अत्यंत अनुभवी और सम्मानित अधिकारी रहे हैं। उन्हें PVSM, AVSM, SM और VSM जैसे प्रतिष्ठित सैन्य पदकों से सम्मानित किया जा चुका है। फिलहाल वह 1 सितंबर, 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के तौर पर सेवा दे रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने 1 जुलाई, 2024 से 31 जुलाई, 2025 तक सेना के उप-प्रमुख के रूप में काम किया था। वह मार्च 2023 से जून 2024 तक मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ भी रहे थे।

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नए नेवी चीफ 

सूत्रों के अनुसार, ये भी बताया जा रहा है कि वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को अगला नौसेना प्रमुख बनाया गया है, जो अभी मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमांडर हैं। वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन 31 मई को अगले नौसेना प्रमुख के तौर पर अपना पदभार संभालेंगे और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2028 तक जारी रहने की उम्मीद है।

कौन हैं वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन?

बता दें, 1 जुलाई, 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन पाने वाले वाइस एडमिरल स्वामीनाथन संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के विशेषज्ञ हैं। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला; यूनाइटेड किंगडम के श्रिवेनहैम स्थित जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज; करंजा स्थित कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर; और रोड आइलैंड के न्यूपोर्ट स्थित यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:  Suvendu Adhikari: पिता केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस से सियासी करियर की शुरुआत... कौन हैं सुवेंदु अधिकारी? जो बनेंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री

Published By :
Shashank Kumar
पब्लिश्ड