'एक भीड़ आई और मेरे घर की खिड़कियों से कर दिया अंडों-पत्थर से हमला, ये देखिए चोट के निशान...', भावुक होकर महुआ मोइत्रा ने शेयर किया VIDEO
Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) के नेताओं पर अंडे से हमला करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि भाजपा समर्थकों ने पार्टी ऑफिस की खिड़की से निशाना बनाकर अंडे फेंके।
- भारत
- 3 min read
Mahua Moitra: बुधवार, 1 जुलाई को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए। महुआ मोइत्रा का दावा है कि नादिया में मौजूद भारतीय तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में उनके ऊपर अंडे और बैंगन फेंके गए। इस दौरान उन्होंने बंगाल पुलिस पर भी लापरवाही और अंडे फेंकने वालों पर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया है। इस दौरान उन्होंने एक्स पर वीडियो पोस्ट करके कई गंभीर आरोप लगाए।
महुआ मोइत्रा ने एक्स पर शेयर किया घटना का वीडियो
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को एक्स पर घटना का वीडियो शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए महुआ मोइत्रा ने पार्टी ऑफिस बिल्डिंग की खिड़की से लोगों को अंडे फेंकते हुए दिखा रही हैं और इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।
वीडियो पोस्ट में मोइत्रा ने आरोप लगाते हुए कहा 'नमस्ते @DGPWestBengal @WBPolice, भाजपा समर्थक पिछले 2 घंटों से आपकी पुलिस तमाशा देख रही है और भीड़ को हटा नहीं रही है। वे चाहते हैं कि मैं भाग जाऊं और जब मैं अपनी कार में बैठूँ तो मुझ पर अंडे या पत्थर फेंकें। कृपया अपना काम करें। भीड़ को हटाए। मैं NH ढाबा प्लासी में हूं।' इस बीच उन्होंने बंगाल सरकार ने इस मामले में एक एफआईआर दर्ज करने से भी मना किया।
भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर हुए अंडे के हमले पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा 'अगर आम जनता अंडा फेंकती है या टीएमसी खुद पर अंडा फेंकती है, तो हम क्या कर सकते हैं? यह पुलिस का काम नहीं है। पुलिस के पास सिर्फ मेटल डिटेक्टर होते हैं।
ऐसी कोई मशीन नहीं है जो पता लगा सके कि कौन अपनी जेब में अंडा लेकर घूम रहा है। इसे रोकना होगा। इससे पूरे भारत के सामने पश्चिम बंगाल की छवि खराब हो रही है। यह टीएमसी की करतूत है जो उनके आंतरिक मतभेदों से उपजी है। यह असंतोष के कारण हो रहा है, यह भाजपा का एजेंडा नहीं है।'
पहले भी TMC नेताओं पर अंडे बरसे
महुआ मोइत्रा पर हुए अंडे से हमला पश्चिम बंगाल की राजनीति में कोई नई बात नहीं है। इससे पहले टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और पार्टी के नेता कुणाल घोष पर अंडे से हमले हो चुके हैं। वहीं, कुछ दिन पहले ही टीएमसी विधायक ब्लूबाती साहा के पति देबाशीष साहा पर अंडे फेंकने का मामला सामने आया था।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 1 July 2026 at 19:40 IST