राम मंदिर चढ़ावा चोरी में 7 आरोपियों से करोड़ों का कैश, विदेशी मुद्रा और आभूषण बरामद... किसके पास से कितने रुपये मिले, सामने आया आंकड़ा

Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार सात आरोपियों से करोड़ों रुपये की नकदी समेत विदेशी मुद्रा, आभूषण और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। पुलिस ने अनुसार लवकुश मिश्रा से 14,25,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir: आरोपियों से करोड़ों का कैश, डॉलर और आभूषण बरामद; सामने आया आंकड़ा | Image: Social Media

Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गौरतलब है कि कथित चांदा चोरी मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब पुलिस ने गिरफ्तार सात आरोपियों से करोड़ों रुपये की नकदी समेत विदेशी मुद्रा, आभूषण और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सभी बरामदगी आरोपियों की निशानदेही पर की गई। पुलिस का कहना है कि सभी बरामदगी राम जन्मभूमि थाना में दर्ज शिकायत के तहत की गई कार्रवाई का हिस्सा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मनीष कुमार और करुणेश पाण्डेय के घर से लाखों रुपये बरामद

पुलिस के मुताबिक राम मंदिर चांदा चोरी मामले में आरोपी मनीष कुमार यादव निवासी स्वर्गद्वार, नयाघाट से 2 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं,पुलिस ने करुणेश पाण्डेय निवासी तालढोड़ी, मिल्कीपुर से 18,07,063 रुपये नकद, जिसमें विभिन्न मूल्यवर्ग के नोट और सिक्के शामिल हैं बरामद हुए।

अनुकल्प मिश्रा से 16,82,040 रुपये नकद बरामद

पुलिस ने बताया कि सात आरोपियों में शामिल अनुकल्प मिश्रा निवासी कौशलपुरी से 16,82,040 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा, रामशंकर यादव उर्फ टिन्कू के हॉस्टल (न्यू टीचर्स कॉलोनी, गंगा हॉस्पिटल के पास) से 1 लाख रुपये नकद बरामद हुए। रमांकर मिश्रा निवासी मीरपुर रामसखा बगिया से 7,32,170 रुपये नकद, दो सफेद धातु के सिक्के तथा 24.72 ग्राम वजनी एक पैर का बिछुआ बरामद किया गया।

लवकुश मिश्रा से 14,25,000 और अविनाश शुक्ला से 20,39,220 रुपये नकद बरामद

लवकुश मिश्रा निवासी ठकुरान फैगोली, रुदौली से 14,25,000 रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं अविनाश शुक्ला, जो मूल रूप से प्रतापगढ़ का निवासी है और वर्तमान में अयोध्या के कौशलपुरी कॉलोनी में रह रहा था, उसके कब्जे से 20,39,220 रुपये नकद, 1121 अमेरिकी डॉलर, 159.54 ग्राम चांदी जैसी धातु, 8.14 ग्राम की एक पीली धातु की चेन तथा 3.44 ग्राम का एक पीली धातु का आभूषण बरामद किया गया।

Advertisement

नगद बरामद के बाद पुलिस ने क्या कहा?

नगद बरामद के बाद पुलिस ने कहा कि सभी बरामदगी रामजन्मभूमि थाना में दर्ज शिकायत 90/26 के तहत की गई कार्रवाई का हिस्सा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्यू पर क्यों अड़ा है टीम मैनेजमेंट? दुनिया भर के क्रिकेट फैंस कर रहे टीम इंडिया में एंट्री का इंतजार
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड