स्पीकर ओम बिरला से मिले TMC सांसद कीर्ति आजाद, बोले- पार्टी में कोई विभाजन नहीं, महाराष्ट्र में जो हुआ...

Rebel TMC MPs: टीएमसी में बगावत के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों की बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर बैठक जारी है। इसी बीच टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिले।

 
Follow :
ओम बिरला से मिलने के बाद सांसद कीर्ति आजाद का बड़ा दावा | Image: Social Media

TMC MPs Rebel: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लोकसभा सांसदों की बगावत पर इन दिनों पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली की राजनीति गरमाई हुई है। कुछ देर पहले खबर आई थी कि TMC के बागी सभी सांसद आज भूपेंद्र यादव के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे हैं, जहां बैठक हो रही है।

इस बीच अब खबर आई है कि भूपेंद्र यादव के घर पर बैठक के बीच टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद और सागरिक घोष ने भी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद कीर्ति आजाद ने 10वीं अनुसूची के आर्टिकल 4 का जिक्र करते हुए कहा 'पार्टी में कोई विभाजन नहीं हो सकता। इस मामले में हमने स्पीकर को अर्ज़ी सौंप दी है। हमें पूरा भरोसा है कि स्पीकर नियमों के मुताबिक ही काम करेंगे।'

ओम बिरला से मिलने के बाद कीर्ति आजाद ने क्या कहा?

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने स्पीकर ओम बिरला से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा 'यह बिल्कुल साफ है। सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने कहा है और 10वीं अनुसूची के आर्टिकल 4 में भी इसका ज़िक्र है कि पार्टी में कोई विभाजन नहीं हो सकता।'

आगे उन्होंने कहा 'महाराष्ट्र में जो हुआ, वह गलत है। इसलिए, हम इस मामले में एक अर्ज़ी लेकर यहां आए हैं। हमने स्पीकर को अर्ज़ी सौंप दी है। हमें पूरा भरोसा है कि स्पीकर नियमों के मुताबिक ही काम करेंगे, जैसा कि उन्होंने अब तक किया है।'

June 14, 2026

भूपेंद्र यादव के घर TMC सांसद की बैठक

मिली जानकारी के अनुसार TMC के बागी सभी सांसद आज भूपेंद्र यादव के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे हैं, जहां वे बैठक हो रही है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे नेताओं में अभी तक शताब्दि रॉय, माला रॉय, अरूप चक्रवर्ती, काकोली घोष, सुदीप बंदोपाध्याय, सायोनी घोष, पार्थ भौमिक, जगदीश बसुनिया, शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी और जून मालिया का नाम शामिल हैं।

बागी गुट की संख्या बढ़कर 22: काकोली घोष

वहीं, TMC की बागी सांसदों में शामिल काकोली घोष ने दावा किया है कि लोकसभा में उनके नेतृत्व वाले बागी गुट की संख्या 22 हो गई है। इस बीच उन्होंने बताया कि “बागी सांसद सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर अलग संसदीय गुट के रूप में मान्यता की मांग करेंगे।”

ये भी पढ़ें: TMC में मचे घमासान के बीच दिल्ली पहुंचीं सायोनी घोष, ममता बनर्जी के साथ बगावत के सवाल पर दिया ये जवाब

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 14 June 2026 at 18:50 IST