TMC में मचे घमासान के बीच दिल्ली पहुंचीं सायोनी घोष, ममता बनर्जी के साथ बगावत के सवाल पर दिया ये जवाब

Saayoni Ghosh: तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों में शामिल सायोनी घोष रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं। इस दौरान ममता बनर्जी के साथ बगावत पर उन्होंने पत्रकारों के सवालों का भी जवाब दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Saayoni Ghosh TMC Rebel MPs
दिल्ली पहुंचीं सायोनी घोष, ममता से बगावत के सवाल पर दिया ये जवाब | Image: SociaL Media

Saayoni Ghosh: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लोकसभा सांसदों की बगावत पर इन दिनों पश्चिम बंगाल से लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच रविवार को टीएमसी के बागी नेताओं का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया। मिली जानकारी के अनुसार टीएमसी सभी बागी सांसद रविवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से उनके घर पर मुलाकात कर सकते हैं। 

इस बीच बागी टीएमसी सांसदों में शामिल सांसद सायोनी घोष रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं। सायोनी जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर की तरफ निकली वैसे ही मीडिया ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान मीडिया ने जब उनसे बगावत पर सवाल पूछे तो वो बचती हुई नजर आई।

TMC बगावत पर सायोनी घोष ने क्या जवाब दिया?

सायोनी घोष रविवार को जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची, तो उनसे सवाल किया गया कि क्या आप टीएमसी के बागी सांसदों में शामिल हो गई है? इस सवाल के जवाब में सायोनी घोष ने कहा 'मैं अभी कुछ नहीं कहूंगी। मैं सही समय आने पर ही जवाब दूंगी।' इसके बाद वो अपनी कार में सवार होकर निकल गई।'

माला रॉय और शताब्दी रॉय पहुंची दिल्ली

सायोनी घोष के अलावा, TMC के बागी सांसदों में शामिल माला रॉय और शताब्दी रॉय भी दिल्ली पहुंची हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी बागी टीएमसी नेता 15 जून को लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं, बताया जा रहा है, स्पीकर से मुलाकात से पहले बागी टीएमसी नेता केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर मीटिंग के लिए पहुंचे हैं।

Advertisement

TMC बागी सांसदों में कौन-कौन?

जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे नेताओं में अभी तक शताब्दि रॉय, माला रॉय, अरूप चक्रवर्ती, काकोली घोष, सुदीप बंदोपाध्याय, सायोनी घोष, पार्थ भौमिक, जगदीश बसुनिया, शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी और जून मालिया जैसे चर्चित नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बागी गुट की संख्या अब 22 हो गई है। 

ये भी पढ़ें: 'मां, 5 मिनट बाद कॉल करता हूं', प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच नीतीश कुमार रेड्डी के इस अंदाज ने जीता सबका दिल-VIDEO
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड