अपडेटेड 20 February 2025 at 23:39 IST

हज यात्रियों की मौत पर 10 लाख दिए थे, अब महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों को भी उतना ही मुआवजा दे ममता सरकार- शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि हज यात्रियों की मौत पर 10 लाख मुआवजा दिए थे इसलिए महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों को भी वही मुआवजा दे।

Follow :  
×

Share


शुभेंदु अधिकारी ने CM ममता पर साधा निशाना। | Image: PTI

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के महाकुंभ को लेकर दिए गए बयान के बाद से भारतीय जनता पार्टी उन्हें चौतरफा घेर रही है। बीते दिन महाकुंभ में भगदड़ मची थी, जिसमें करीब 30 लोगों की मौत हो गई। इसे लेकर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता से बड़ी मांग कर दी है।

महाकुंभ में हुई मौत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने मांग की है, कि जैसे हज यात्रियों की मौत पर सीएम ममता ने 10 लाख मुआवजा दिया था, तो वैसे महाकुंभ के मृतक के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा दें। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "ममता बनर्जी की सरकार ने 10 साल पहले मरने वाले हज यात्रियों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया था। हमारी मांग है कि महाकुंभ भगदड़ में मरने वाले तीन लोगों को भी उतनी ही राशि का मुआवजा देना चाहिए।"

महाकुंभ को लेकर क्या था सीएम ममता का बयान?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि हाल में हुई भगदड़ की घटनाओं के मद्देनजर महाकुंभ मृत्यु कुंभ बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस महाकुंभ में मरने वालों की वास्तविक संख्या को छिपाया गया। बता दें, पिछले महीने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मची भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हुई और 60 घायल हो गए। वहीं 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई। सीएम ममता ने इसे लेकर ही बीजेपी पर निशाना साधा।

CM बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में दावा किया, "महाकुंभ ‘मृत्यु कुंभ’ बन गया है। उन्होंने (भाजपा सरकार ने) मौतों की संख्या कम दिखाने के लिए सैकड़ों शवों को छिपा दिया। भाजपा विधायक मेरा सामना करने से डरते हैं, इसलिए जब भी मैं बोलती हूं तो वे सदन का बहिष्कार करते हैं।"

सभी धर्मों का मैं करी हूं सम्मान: CM ममता

अपनी टिप्पणी से आलोचनाओं में घिरने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह सभी धर्मों और संस्कृतियों का सम्मान करती हैं। टीएमसी सुप्रीमो ने इस बात पर जोर दिया कि धर्म किसी एक व्यक्ति का हो सकता है, लेकिन धार्मिक उत्सव सभी के लिए होते हैं। सीएम ममता ने कहा, "किसने कहा कि मैं अपने धर्म का सम्मान नहीं करती? याद रखिए, धर्म एक व्यक्ति का होता है, लेकिन त्योहार सभी के लिए होते हैं। हमारे देश में कई राज्य हैं और हर राज्य की भाषा, शिक्षा, रहन-सहन, संस्कृति और मान्यताएं अलग-अलग हैं। लेकिन हम सभी संस्कृतियों का सम्मान करते हैं। इसीलिए विविधता में एकता हमारा दर्शन और विचारधारा है।"

इसे भी पढ़ें: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी का एक और किरदार पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, असम और महाराष्ट्र में दर्ज मुकदमे रद्द करने की मांग

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 20 February 2025 at 23:06 IST