अपडेटेड 13 March 2026 at 00:00 IST

‘यह संसद है, कैंटीन नहीं’, मकर द्वार पर राहुल गांधी के चाय-बिस्किट खाने पर BJP नेता निशिकांत दुबे का तीखा प्रहार, लोकसभा स्पीकर को दिया नोटिस

BJP MP निशिकांत दुबे ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक नोटिस सौंपा। उनका आरोप है कि राहुल गांधी को मकर द्वार पर चाय और बिस्किट खाते हुए देखा गया।

Follow :  
×

Share


BJP MP Nishikant Dubey | Image: ANI

BJP MP Nishikant Dubey: BJP सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक नोटिस सौंपा। उनका आरोप है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर संसद के मकर द्वार पर LPG संकट को विरोध प्रदर्शन के दौरान चाय और बिस्किट खाते हुए देखा गया। 

मीडिया से बातचीत में दुबे ने कहा कि संसद कोई कैंटीन नहीं है। संसद, सड़क पर होने वाले विरोध प्रदर्शनों से अलग है। उन्होंने जनता की समस्याओं को उजागर करने के लिए किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान इस तरह के रवैये पर सवाल उठाया।

‘यह संसद है, कैंटीन नहीं’

निशिकांत दुबे ने मीडिया को बताया कि इस प्रदर्शन का मकसद आम लोगों को प्रभावित करने वाली LPG की कमी से जुड़ी चिंताओं को उठाना था और सरकार उन मुद्दों पर जवाब देगी। लेकिन, आप क्या कर रहे हैं? यह संसद है, कैंटीन नहीं। दुबे ने आगे कहा कि संसद, सड़क पर होने वाले विरोध प्रदर्शनों से अलग है और इसके साथ उसी तरह का बर्ताव किया जाना चाहिए। 

‘2047 तक सत्ता में वापसी की उम्मीद नहीं’

कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए उन्होंने दावा किया कि यह घटना दिखाती है कि कांग्रेस पार्टी 2047 तक सत्ता में वापस नहीं आएगी... जिस तरह से कांग्रेस आम लोगों को बेवकूफ बनाती है, वह अब सबके सामने आ गया है।

BJP सांसद ने कहा कि उन्होंने स्पीकर को एक नोटिस सौंपा है, जिसके साथ उन्होंने इस घटना से जुड़ी सामग्री वाली एक पेन ड्राइव भी दी है। 

LPG की कमी तकलीफ की शुरुआत- राहुल गांधी

इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया संकट के चलते होटल उद्योग पर पड़ रहे LPG की कमी के मुद्दे को उठाया और दावा किया कि यह तकलीफ की शुरुआत है, जो आने वाले दिनों में और भी बढ़ जाएगी।

लोकसभा में 'LPG संकट' पर बोलते हुए, कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार पर अमेरिकी प्रशासन के आदेशों के आगे कथित तौर पर घुटने टेकने को लेकर निशाना साधा और पूछा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह कैसे तय कर सकते हैं कि भारत कहां से और किससे तेल खरीदेगा।

ये भी पढ़ें:  ग्रामीण इलाकों में मिट्टी के तेल की वापसी... शहरों में 25 दिन, तो गांवों में कितने दिनों में मिलेगा सिलेंडर? सरकार ने किया ऐलान

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 13 March 2026 at 00:00 IST