‘दिल दुख से भर गया...’, महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी के बयान के बाद सेलेब्स के तीखे वार, स्मृति ईरानी से रूपाली गांगुली तक ने जताई नाराजगी

Women’s Reservation Bill: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक की विफलता पर बोलते हुए महिलाओं की निराशा को उजागर किया। इसपर अब सेलेब्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Follow :  
×

Share


Women’s Reservation Bill | Image: X

Women’s Reservation Bill: नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के पारित न होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए महिलाओं की निराशा का जिक्र किया। इस मुद्दे पर राजनीति के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, जिससे बहस और तेज हो गई है। इस कड़ी मे स्मृति ईरानी से लेकर रुपाली गांगुली तक ने नाराजगी जताई है।

लोकसभा में पीएम मोदी का बयान

प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की महिलाएं इस फैसले से निराश हैं। उन्हें उम्मीद थी कि यह विधेयक पास होगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक स्वार्थ के कारण महिलाओं के हितों को नजरअंदाज किया गया है।

स्मृति ईरानी का विपक्ष पर हमला

स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि महिला कल्याण से जुड़े प्रस्ताव के खारिज होने के बावजूद कुछ पार्टियां जश्न मना रही थीं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

मैथिली ठाकुर ने जताया दुख

मैथिली ठाकुर ने भी इस मुद्दे पर अपनी भावनाएं शेयर की हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण से जुड़े अहम प्रस्ताव का पास न होना बेहद दुखद है। इससे महिलाओं की उम्मीदों को ठेस पहुंची है। उन्होंने यह भी कहा कि सम्मान और सुरक्षा हर महिला का अधिकार है।

 

रूपाली गांगुली ने भी दिया बयान

रूपाली गांगुली ने इसे लोकतंत्र के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन बताया है। उन्होंने कहा कि यह उन लाखों महिलाओं के साथ अन्याय है जो लंबे समय से अपने प्रतिनिधित्व का इंतजार कर रही हैं। साथ ही उन्होंने विपक्ष की राजनीति पर भी सवाल उठाए।

 

सियासत गरमाने के बाद बहस जारी

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर जहां सत्ता पक्ष विपक्ष को जिम्मेदार ठहरा रहा है, वहीं यह मुद्दा अब महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक इच्छाशक्ति पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। आने वाले समय में इस पर और चर्चा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, 'देश की महिलाएं कांग्रेस और उसके सहयोगियों को इसके लिए माफ नहीं करेंगी। ये पार्टियां परिसीमन को लेकर गलत जानकारी फैला रही हैं और फूट डालो और राज करो की राजनीति करते हुए विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'देश का कल्याण हमारी प्राथमिकता है, लेकिन जब कुछ लोगों के लिए राजनीतिक लाभ देश के कल्याण से भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है, तो देश की महिलाओं को इसका बोझ उठाना पड़ता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है।'

यह भी पढ़ें: क्या है अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के शुभ मुहूर्त, आज किए काम देंगे फल

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 19 April 2026 at 09:03 IST