TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर में तोड़फोड़ पर बड़ा एक्शन, बंगाल पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार, महुआ मोइत्रा कार्रवाई से नाखुश
Abhishek Banerjee: पुलिस ने बताया कि TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय में कथित तोड़फोड़ की घटना के सिलसिले में कोलकाता पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
- भारत
- 3 min read
Abhishek Banerjee: गुरुवार, 3 सितंबर को तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय में कथित तौर पर भारी तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस ने इस हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर लगाया है।
इस घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने एक वीडियो शेयर करते हुए राज्यपाल, गृह मंत्री और न्यायपालिका से मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस घटना के बाद TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने भी बंगाल सरकार पर कई आरोप लगाए। इस बीच अब खबर आ रही है कि कथित तोड़फोड़ की घटना के सिलसिले में कोलकाता पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
TMC ऑफिस तोड़फोड़ मामले में 6 गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय में कथित तोड़फोड़ की घटना के सिलसिले में कोलकाता पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस ने किन छह लोगों को गिरफ्तार की है, उसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर आरोप लगाया
इस घाटन के बाद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर आरोप लगाए हुए कहा 'भाजपा का 'सुशासन'। डबल इंजन शैली। तोड़फोड़ । हिंसा। अराजकता। पिछले एक महीने में मेरे दोनों कार्यालयों (अमतला और कैमक स्ट्रीट) में तोड़फोड़ और लूटपाट हुई है। पुलिस और भाजपा के गुंडे न तो कानून से डरते हैं और न ही न्यायपालिका से। यह अब केवल अराजकता नहीं है। यह कानून के शासन का खुला उल्लंघन है। अगर इससे न्यायपालिका की अंतरात्मा नहीं हिलती, तो और क्या हिलेगा?"
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) के मुताबिक आज तड़के करीब 4:30 बजे बीजेपी के कथित गुंडे TMC के सांसद अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय में जबरन घुस आए। उन्होंने पूरे दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। हमलावरों ने कार्यालय से एयर प्यूरीफायर, प्रिंटर और टेलीविजन जैसे सामान भी अपने साथ उठा ले गए।
वहीं, TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा 'सुबह 4:30 बजे लिफ्ट के CCTV फुटेज में दिखता है कि करीब 20 से 25 भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सिक्योरिटी गार्ड्स से मोबाइल फोन छीने और उन्हें लंबी मेटल रॉड से सिर फोड़ने की धमकी दी। इसके बाद घुसपैठिए छठी और सातवीं मंज़िल पर गए और ऑफिस में घुस गए। अंदर घुसते ही उन्होंने भारी तोड़-फोड़ की।
भाजपा के लोग तोड़फोड़ नहीं करते-केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार
अभिषेक बनर्जी के दफ़्तर में कथित तोड़-फोड़ पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "भाजपा के लोग तोड़फोड़ नहीं करते हैं। अगर तोड़फोड़ होता तो TMC का एक भी ऑफिस नहीं रहता। पूरे बंगाल में TMC के सारे ऑफिस सही हैं, उसमें ताला लगा है क्योंकि कोई नहीं आता। भाजपा ने कहीं तोड़फोड़ नहीं की है। जिन लोगों ने किया है उसकी जांच होगी। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।"
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 3 September 2026 at 18:17 IST